lemon for glowing skin
lemon for glowing skin

Overview:बेजान त्वचा को चाहिए नेचुरल चमक, तो नींबू बन सकता है आपकी स्किन का सुपरहीरो

किचन में मौजूद नींबू न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपकी खूबसूरती का राज भी है। इससे बने फेस पैक बेजान और थकी हुई त्वचा को नेचुरल ग्लो देते हैं। हां, ध्यान रखें कि नींबू का रस थोड़ा स्ट्रॉन्ग होता है, इसलिए लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और बाद में मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

Lemon for Skin: रोज़मर्रा की भागदौड़ और प्रदूषण से त्वचा का नेचुरल ग्लो कहीं खो सा जाता है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार मनचाहा नतीजा नहीं मिलता। ऐसे में आपकी मदद कर सकता है किचन का सबसे साधारण पर बेहद असरदार इंग्रेडिएंट – नींबू। इसमें मौजूद विटामिन सी और सिट्रिक एसिड त्वचा को डीप क्लीन करते हैं, टैनिंग कम करते हैं और चेहरे पर नेचुरल ब्राइटनेस लाते हैं। आइए जानते हैं नींबू से बने कुछ असरदार फेस पैक्स और उनके फायदे।

नींबू और शहद फेस पैक

honey and lemon face pack for radiant glow
honey and lemon face pack for radiant glow

कैसे बनाएं:

1 चम्मच नींबू का रस

1 चम्मच शहद
दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

फायदा:

नींबू का रस और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है। यह पैक टैनिंग कम करने के साथ चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है।

नींबू और दही फेस पैक

कैसे बनाएं:

1 चम्मच नींबू का रस

2 चम्मच दही
चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

फायदा:

दही की ठंडक और नींबू की खटास मिलकर धूप से हुई टैनिंग को कम करती है। यह स्किन टोन को बराबर करने में बेहद मददगार है।

नींबू और बेसन फेस पैक

कैसे बनाएं:

1 चम्मच नींबू का रस

2 चम्मच बेसन

थोड़ा गुलाबजल
पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।

फायदा:

नींबू का रस और बेसन का मिश्रण एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह डेड स्किन हटाकर चेहरे को मुलायम और साफ बनाता है।

नींबू और एलोवेरा फेस पैक

कैसे बनाएं:

1 चम्मच नींबू का रस

1 चम्मच एलोवेरा जेल
इसे मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

फायदा:

एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से पिंपल्स और एक्ने के निशान हल्के हो जाते हैं। यह पैक स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है।

नींबू और ओट्स फेस पैक

कैसे बनाएं:

1 चम्मच नींबू का रस

2 चम्मच ओट्स पाउडर

थोड़ा गुलाबजल
पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

फायदा:

ओट्स और नींबू का पैक त्वचा से अतिरिक्त ऑयल सोख लेता है। यह पैक खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनकी स्किन बार-बार ऑयली हो जाती है।

नींबू और टमाटर फेस पैक

lemon and tomato face pack for reducing pigmentation
lemon and tomato face pack for reducing pigmentation

कैसे बनाएं:

1 चम्मच नींबू का रस

1 चम्मच टमाटर का रस
दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

फायदा:

टमाटर और नींबू का मिश्रण डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को हल्का करता है। यह चेहरे की रंगत को उज्ज्वल बनाता है।

नींबू और खीरा फेस पैक

कैसे बनाएं:

1 चम्मच नींबू का रस

2 चम्मच खीरे का रस
इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें, फिर धो लें।

फायदा:

खीरे का रस और नींबू मिलाकर लगाने से चेहरे पर ठंडक मिलती है, पोर्स टाइट होते हैं और त्वचा ताज़गी से भर जाती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...