South actress Gouri Kishan shuts down a journalist with a powerful reply after being body-shamed during a press meet.
South actress Gouri Kishan shuts down a journalist with a powerful reply after being body-shamed during a press meet.

Summary: बॉडी शेमिंग पर एक्ट्रेस गौरी किशन का गुस्सा, बोलीं – “मेरे वजन से आपको क्या मतलब?”

साउथ एक्ट्रेस गौरी किशन हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब एक प्रेस मीट के दौरान उनसे उनके वजन को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल पर एक्ट्रेस भड़क उठीं और पत्रकार को करारा जवाब देते हुए कहा कि किसी के शरीर या वजन पर टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है।

Gouri Kishan Controversy: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर एक्ट्रेसेज़ पर फिट और स्लिम रहने का दबाव डाला जाता है। अगर कोई अभिनेत्री ज़रा भी मोटी दिख जाए, तो लोग उसे ट्रोल करने लगते हैं और सोशल मीडिया पर उसका मज़ाक उड़ाया जाता है। कई बार तो इंटरव्यूज़ के दौरान भी उनसे उनके वज़न को लेकर अजीब और निजी सवाल पूछे जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस गौरी किशन के साथ हुआ। जब उनसे उनके वज़न को लेकर सवाल किया गया, तो वे गुस्से से लाल हो गईं। एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि किसी की बॉडी या वज़न पर टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है। तो चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला और गौरी किशन कौन है जो सवाल पूछने पर भड़क गईं।

फिल्म ‘अदर्स’ के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस मीट में एक रिपोर्टर ने गौरी किशन के को-एक्टर आदित्य माधवन से उनके वजन को लेकर सवाल पूछा, जिसे सुनकर गौरी नाराज़ हो गईं। उन्होंने तमिल में कहा, “मेरे वजन से आपको क्या मतलब? इसका फिल्म से क्या संबंध है? मेरा वजन मेरी अपनी पसंद है और इसका मेरे टैलेंट से कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपने टैलेंट के दम पर हूं। मैंने अब तक सिर्फ कैरेक्टर वाली फिल्में की हैं। मुझे आपके वैलिडेशन की जरूरत नहीं है।’ जब टीम ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तो गौरी ने कहा, “मुझे भी अपनी बात कहने का हक है, लेकिन सब मुझे चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं।”

बॉडी शेमिंग के सवाल पर गौरी किशन ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि लोग उनके काम की बजाय सिर्फ उनके लुक्स और वजन पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, “किसी ने मुझसे मेरे किरदार या फिल्म की तैयारी के बारे में कुछ नहीं पूछा, सबको बस मेरे वजन की चिंता थी।” गौरी ने ऐसे सवाल को “बेवकूफी भरा” बताया और कहा कि महिला एक्टर्स के साथ अक्सर ऐसा भेदभाव किया जाता है। उन्होंने कहा, “मैं वहां अकेली महिला थी और मुझे टारगेट किया जा रहा था। क्या आप किसी पुरुष एक्टर से भी ऐसा सवाल पूछेंगे?” गौरी ने कहा कि एक फीमेल एक्टर को इस तरह जज करना और ऑब्जेक्टिफाई करना बहुत शर्मनाक है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर गौरी किशन को फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का खूब समर्थन मिला। एक्ट्रेस धन्या राजेंद्रन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह देखकर बहुत दुख हुआ। एक पुरुष पत्रकार अपने सवाल को सही साबित करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गौरी ने बहुत शांति और हिम्मत से जवाब दिया।”

गौरी किशन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, जो तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘96’ से डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने त्रिशा के यंग वर्जन का रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद गौरी ने ‘कर्णन’, ‘उलगम्मई’ और ‘बोट’ जैसी फिल्मों में भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाई। हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘अदर्स’ 7 नवंबर को रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं उनकी अगली फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...