These diseases are a sign of rapid weight loss
These diseases are a sign of rapid weight loss

Overview:अचानक वजन कम होना हमेशा अच्छा संकेत नहीं, हो सकता है गंभीर रोग का लक्षण

बिना कोशिश के तेजी से वजन कम होना हल्के में लेने वाली बात नहीं है। यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। अगर आपको अचानक वज़न घटने का अनुभव हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

Diseases behind Rapid Weight Loss: अक्सर लोग तेजी से घटते वजन को फिटनेस या डाइटिंग का नतीजा मान लेते हैं। लेकिन कई बार बिना कोशिश के वज़न कम होना गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। शरीर का अचानक हल्का होना पोषण की कमी, मेटाबॉलिक समस्याओं या किसी गंभीर रोग का लक्षण हो सकता है। इसलिए समय रहते सतर्क रहना जरूरी है।

थायरॉइड की समस्या

Rapid Weight Loss-thyroid problem
thyroid problem

हाइपरथायरॉइडिज़्म में शरीर का मेटाबॉलिज़्म असामान्य रूप से तेज हो जाता है। इसके कारण वजन तेजी से कम होने लगता है, भले ही खानपान सामान्य ही क्यों न हो।

डायबिटीज

Diabetes
Diabetes

डायबिटीज, खासकर टाइप-1 डायबिटीज में वजन अचानक कम हो सकता है। इसका कारण शरीर में शुगर का सही उपयोग न होना और ऊर्जा की कमी है।

कैंसर

कई बार शरीर का तेजी से दुबला होना कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत होता है। कैंसर कोशिकाएं शरीर की एनर्जी को तेजी से खा जाती हैं, जिससे वजन घटने लगता है।

टीबी

टीबी में भूख कम लगना, थकान और लगातार वजन कम होना आम लक्षण हैं। अगर वजन तेजी से घट रहा है और खांसी लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

पाचन संबंधी रोग

क्रोहन डिजीज, अल्सरेटिव कोलाइटिस या सीलिएक डिजीज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं भी अचानक वजन कम कर सकती हैं। इनमें शरीर को भोजन से पोषक तत्व नहीं मिल पाते।

डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य

तनाव, चिंता या डिप्रेशन के चलते कई बार लोग खाने में रुचि खो देते हैं। लगातार भूख न लगना और एनर्जी की कमी तेजी से वजन घटा सकती है।

एड्रिनल ग्लैंड की समस्या

एडिसन डिज़ीज जैसी ग्रंथियों की बीमारियां भी अचानक वजन कम करने का कारण बन सकती हैं। इनमें शरीर की हार्मोनल गतिविधियां प्रभावित होती हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...