इन देसी तरीकों की मदद से दिनभर रहें एनर्जेटिक
अगर आपको अक्सर थकान की शिकायत रहती है तो ऐसे में इन देसी तरीकों की मदद से आप एनर्जेटिक फील कर सकते हैं।
Energy Booster Remedy: ऐसे अधिकतर लोग होते हैं, जो अक्सर शरीर में थकान की शिकायत करते रहते हैं और फिर उसे दूर करने के लिए तरह-तरह की एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। हो सकता है कि आपको भी सुबह उठते ही थकावट महसूस होती हो या फिर दिनभर बस नींद सी छाई रहती है और मन भी हर वक़्त बुझा-बुझा सा रहता है। लेकिन ऐसे में घबराने, महंगे सप्लीमेंट का सहारा लेने या फिर किसी एनर्जी ड्रिंक को पीने की जरूरत नहीं है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन आपकी एनर्जी का राज आपकी किचन में ही छिपा है।
जी हां, ऐसे कई देसी नुस्खे हैं, जो थकान को दूर करके आपको तुरंत एनर्जी देते हैं। इतना ही नहीं, यह पूरी तरह से नेचुरल होते हैं, इसलिए आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट होने का डर भी नहीं है। नींबू पानी से लेकर भुने हुए मखानों तक, तुलसी की चाय से लेकर गुड़ और घी तक, ये सभी घरेलू चीजें आपके शरीर में हो रही थकान को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही देसी तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी एनर्जी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं-
नींबू पानी में डालें काला नमक और शहद
अग आपको थकान महसूस हो रही है तो ऐसे में एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ो। साथ ही इसमें चुटकीभर काला नमक और थोड़ा सा शहद डालकर मिला लो। यह एक देसी एनर्जी ड्रिंक है, जो आपको तुरंत अच्छा महसूस करवाएगा। दरअसल, इसे पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस होते है। साथ ही, नींबू में मौजूद विटामिन सी से थकान कम महसूस होती है। वहीं, शहद से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।
लें तुलसी-अदरक की चाय
थकान को दूर करने में बिना दूध वाली तुलसी-अदरक की चाय भी काफी फायदा करती है। तुलसी स्ट्रेस कम करती है। अमूनम लो एनर्जी की मुख्य वजह स्ट्रेस भी होती है। इसके अलावा, अदरक पाचन सुधारता है, जिससे पेट हल्का रहता है। साथ ही, इसमें कैफीन नहीं होता, तो ऐसे में आपको एनर्जी क्रैश की शिकायत नहीं होती है। इस चाय को बनाने के लिए पानी में कुछ तुलसी के पत्ते और कसा हुआ अदरक डालकर उबाल लें। फिर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पी लो।
गुड़ के साथ लें मखाना
अगर आपको दोपहर के समय थकावट महसूस हो रही है तो ऐसे में गुड़ के साथ मखाना लिया जा सकता है। गुड़ लीवर को साफ करता है और तुरंत ग्लूकोज देता है। इससे आप तुरंत एनर्जेटिक फील करते हैं। वहीं, मखाना धीरे-धीरे पचता है, जिससे एनर्जी लंबे समय तक बनी रहती है। इसके सेवन के लिए आप 1 बड़ा चम्मच गुड़ और 1 मुट्ठी भुना हुआ मखाना ले सकते हैं।
जरूर लें देसी घी
अगर आपको अक्सर थकान की शिकायत रहती है तो ऐसे में लंच या डिनर में एक चम्मच देसी घी जरूर शामिल करें। घी धीरे-धीरे पचता है, जिससे एनर्जी धीरे-धीरे मिलती रहती है। इसमें जो गुड फैट्स होते हैं, वो दिमाग को एक्टिव रखते हैं और थकान कम लगती है। आप घी को रोटी, दाल या सब्जी में ले सकते हैं।
