Overview: पार्टनर को खुश करने के लिए जरूर करें फ्लर्टिंग
फ्लर्टिंग आपके वैवाहिक जीवन को रोमांटिक और जीवंत बनाए रखने का एक शानदार तरीका है। यह शारीरिक और भावनात्मक अंतरंगता को बढ़ाती है।
Flirting With Partner: हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जितना जरूरी प्यार और लड़ाई है उतनी ही जरूरी है फ्लर्टिंग। जी हां, शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी, अपनी पत्नी के साथ फ्लर्टिंग करना आपके रिश्ते को जीवंत और ताजा बनाए रखने का एक शानदार तरीका हो सकता है। फ्लर्टिंग के कई फिजिकल और मेंटल हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं जिसका प्रभाव आपकी लव लाइफ पर भी पड़ता है। लेकिन शादी के बाद फ्लर्टिंग कैसे की जाए चलिए जानते हैं इसके बारे में।
छोटे-छोटे नोट्स छोड़ें

फ्लर्टिंग का सबसे आसान और खास तरीका है लव नोट्स। आप प्यार भरे संदेश या रोमांटिक लाइनें स्टिकी नोट्स पर लिखकर छोड़ सकते हैं। आप एक ट्रेजर हंट भी डिज़ाइन कर सकते हैं, जिसका अंत उनकी पसंदीदा चीज़ जैसे ड्रेस, गहने, या फूल हो। उदाहरण के लिए, उनके बैग में एक नोट छोड़ें, जिसमें लिखा हो, तुम मेरे दिन को रोशन करती हो या आई लव यू।
हल्की-फुल्की छेड़छाड़
पत्नी को खुश करना है तो उनकी आदतों या पसंद के बारे में हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक करें। उदाहरण के लिए, अगर उन्हें चॉकलेट बहुत पसंद है, तो मजाक में कहें, ‘तुम मुझे चॉकलेट के लिए छोड़ दोगी, है ना?’ लेकिन, ध्यान रखें कि यह मजाक उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचाए।
बार-बार करें स्पर्श
फिजिकल टच एक मजबूत रिश्ते का आधार है। उनकी गाल या माथे पर हल्के से चूमना, गले लगाना, या हल्के से थपथपाना उन्हें प्यार का अहसास दिलाता है। फिल्म देखते समय उनका हाथ पकड़ें या उनके कंधे पर सिर रखें। आपकी इन छोटी-छोटी हरकतों से आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।
रोमांटिक डेट की योजना बनाएं
उन्हें उसी तरह डेट पर ले जाएं, जैसे पहली बार ले गए थे। कैंडल-लाइट डिनर, टेबल के नीचे पैरों से छेड़छाड़, या लिविंग रूम में स्लो डांस आपके रिश्ते को रोमांटिक बनाएगा। साथ ही उन सभी यादों को ताजा करेगा जिसे आप जिम्मेदारियों के चलते भूल चुके हैं।
करें कुछ खास

महिलाओं को फ्लर्टिंग करने वाले लोग काफी पसंद होते हैं। वीकेंड में सुबह जल्दी उठकर उनकी पसंद का नाश्ता बनाएं। उनके बालों, गालों और फिगर की तारीफ करें। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। इसके अलावा घर के कामों में उनका हाथ बंटाते हुए अपने दिल की बात कहें।
उनके लिए लॉन्जरी खरीदें
थकाऊ दिन के बाद उनके लिए सेक्सी लॉन्जरी खरीदकर बिस्तर पर सजाएं। जब वह कमरे में आएंगी तो उन्हें ये देखकर आप पर बेहद प्यार आएगा। यह एक रोमांचक और प्यारभरा लम्हा हो सकता है।
हाथ पकड़कर चलें
हर पत्नी की ख्वाहिश होती है कि वह पति के साथ चले। पति उनका ख्याल रखे। लेकिन अक्सर पत्नी की ये इच्छा अधूरी ही रह जाती है। इसलिए जब भी मौका मिले सड़क या मॉल में उनके साथ हाथ में हाथ डालकर चलें। हल्का सा स्पर्श उन्हें प्यार और अपनापन का अहसास दिला सकता है।
प्रशंसा करें
तारीफ हर किसी को अच्छी लगती है खासकर जब पति, दूसरे लोगों के सामने पत्नी की तारीफ करता है वह बेहद खुश हो जाती हैं। इसलिए उनकी खूबसूरती, उपलब्धियों या व्यक्तित्व की तारीफ करें। सुबह कॉफी पीते समय कहें कि वे बिना मेकअप के भी शानदार लगती हैं। ऐसा करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
पार्टनर के साथ फ्लर्टिंग के फायदे
इंटिमेसी में वृद्धि: फ्लर्टिंग फिजिकल इंटिमेसी को बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। हल्का स्पर्श, प्यार भरी नजरें और मजाकिया बातचीत रिश्ते में गहरे जुड़ाव का आधार बनाती हैं। फ्लर्टिंग से यौन इच्छा बढ़ती है।
रोमांस को फिर से जगाना: रोजमर्रा की जिंदगी की व्यस्तता में रोमांस कहीं खो सा जाता है। फ्लर्टिंग इस रोमांस को फिर से जागृत करती है और रिश्ते में उत्साह व जुनून लाती है।
तनाव में कमी: फ्लर्टिंग हल्कापन लाती है और तनाव को कम करती है। यह हंसी और मस्ती का माहौल बनाती है, जिससे रिश्ता और खुशहाल बनता है।
लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता: फ्लर्टिंग रिश्ते में नयापन और उत्साह बनाए रखती है। यह रिश्ते को नीरस होने से बचाती है और एक मजबूत व स्थायी बंधन बनाती है।
