Summary: “मिस ब्रिगांज़ा” और “मिस्टर मल्होत्रा” ने फिर छेड़ा रोमांटिक अंदाज़, BTS वीडियो में दिखा फ्लर्टिंग का ताज़ा ट्विस्ट

‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीज़न की शूटिंग के दौरान अर्चना पूरन सिंह और अनुपम खेर के बीच ‘कुछ कुछ होता है’ की यादें ताज़ा हो गईं। फिल्म ‘मेट्रो... इन दिनों’ की टीम के साथ शूट के BTS व्लॉग में अर्चना और अनुपम के बीच हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग और मज़ेदार नोंक-झोंक ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Archana and Anupam: जब सेट पर पुराने साथी मिलते हैं, तो यादें भी ताजा हो जाती हैं और रिश्तों में छिपे हंसी मजाक के रंग फिर से उभर आते हैं। ऐसा ही कुछ नज़ारा हाल ही में देखने को मिला ‘द कपिल शर्मा शो‘ के नए सीजन की शूटिंग के दौरान। इस सीजन के आगामी एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह ने अपने पुराने को-एक्टर अनुपम खेर से उसी फिल्मी अंदाज़ में फ्लर्ट किया, जैसे दोनों ने सालों पहले “कुछ कुछ होता है” में किया था।

YouTube video

अर्चना पूरन सिंह अक्सर अपने व्लॉग के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़े पल आपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार के व्लॉग में उन्होंने कपिल शर्मा का शो के सेट से बीटीएस शेयर किया है। इस बार मौका था फिल्म मेट्रो… इन दिनों’ की टीम के स्वागत का। अर्चना ने शो के इस व्लॉग में सिर्फ सितारों की चमक नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों की गर्माहट और हंसी की मिठास भी झलकती है।

‘द कपिल शर्मा शो’ के इस सीज़न के प्रीमियर में सलमान खान शामिल थे, शूट किए जाने वाले पहले एपिसोड में आगामी फिल्म “मेट्रो… इन दिनों” के कलाकार और निर्देशक शामिल थे। अर्चना ने शूटिंग से एक बीटीएस व्लॉग पोस्ट किया, जिसमें सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता और फातिमा सना शेख शामिल थे। अर्चना एक बार फिर अनुपम से उसी गर्मजोशी से मिलीं, जिनके साथ उन्होंने ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा “कुछ कुछ होता है” में काम किया था। उन्होंने मिस ब्रिगेंजा और मिस्टर मल्होत्रा ​​​​की भूमिका निभाई, जो पूरी फिल्म में एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हैं। 

जैसे ही अर्चना की नजर अनुपम खेर पर पड़ी, उन्होंने मुस्कराते हुए कहा,  “मिस्टर मल्होत्रा को नहीं, मैं तो हमेशा से आपसे ही पीछा कर रही थी।” इस पर अनुपम खेर ने भी फिल्मी तड़के में जवाब दिया, “हम हमेशा दोस्त ही रहे… लेकिन रिश्ता अगले लेवल पर कभी जा नहीं सका।” इन चुलबुली बातों ने सभी को “कुछ कुछ होता है” की मिस ब्रिगेंजा और मिस्टर मल्होत्रा की याद दिला दी। वही रोमांटिक, हंसमुख और तंज भरे अंदाज़ जो कभी स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर के किरदार में नजर आए थे।

बातों-बातों में जब अर्चना ने अनुपम को उनके निकनेम ‘बिट्टू’ से पुकारा, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “मुझे तो लगता है आपके घर पर भी कोई बिट्टू है।” अर्चना ने भी तुरंत हाजिरजवाबी दिखाते हुए जवाब दिया, “हां, एक बिट्टू घर पर है और एक बिट्टू यहां सामने बैठा है।” गौरतलब है कि अर्चना के पति परमीत सेठी का पुकारु नाम भी बिट्टू ही है। अर्चना और अनुपम के बीच की यह नोंक झोंक भरी बातचीत इतनी प्यारी और स्वाभाविक थी कि व्लॉग देखने वाले फैंस भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए।

इस फ्लर्टिंग के बाद अनुपम खेर ने अर्चना की यूट्यूब जर्नी की दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा कि अर्चना और उनका परिवार जिस तरह व्लॉग्स के जरिए अपने जीवन के छोटे छोटे पल दर्शकों से शेयर करता है, वह बेहद सुंदर है। अर्चना की यूट्यूब पर बढ़ती पॉपुलैरिटी और उनके परिवार के साथ स्विट्ज़रलैंड ट्रिप के व्लॉग्स को भी दर्शकों ने खूब सराहा है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...