Overview:अर्चना बोलीं- "मुझे हंसने के पैसे मिलते हैं"
अर्चना पूरन सिंह ‘द ग्रेट इंडियन शो’ में स्पेशल गेस्ट के तौर पर वापसी कर रही हैं। वह हर एपिसोड के लिए 10-12 लाख फीस लेती हैं। कपिल शर्मा संग उनके मजाकों पर ट्रोलिंग को उन्होंने सहजता से लिया। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हो रही है।
Archana Puran Fees: इंडियन टेलिविजन कॉमेडी की जानी-मानी और खास हस्ती अर्चना पूरन सिंह ‘द ग्रेट इंडियन शो’ में स्पेशल गेस्ट के तौर पर वापसी करने वाली हैं। अर्चना कई सालों से कपिल शर्मा के साथ काम करती आ रही हैं और उनके शो के स्पेशल कॉमेडी की जज बनती आ रही हैं। कुछ समय पहले उनके स्ट्रगल को लेकर काफी हंगामा हुआ जो सुर्खियों में बना रहा।
‘हंसने के लिए ही पैसे मिलते हैं’
एक रिपोर्ट के अनुसार, शो की अर्चना पूरन सिंह नेटफ्लिक्स के कॉमेडी सीरीज के हर एपिसोड के लिए दस से बारह लाख फीस चार्ज करती हैं। अगर इस बात में सच्चाई है तो अर्चना शो के लिए सबसे अधिक पैसे कमाने वाले सेलिब्रिटीज में शामिल हो सकती हैं। इंडियन एक्सप्रेस को एक हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में अर्चना ने कपिल के इस बार-बार के मजाक को लेकर और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “उन्हें हंसने के लिए ही पैसे मिलते हैं” इसके साथ ही उन्होंने अपनी धैर्यता और बुद्धिमत्ता का प्रमाण देते हुए कहा कि “अब यह एक मजाक बन चुका है। कपिल हर चीज पर जोक करते हैं और लोग इसे हमेशा सीरियस ले लेते हैं, लेकिन इसे मैं कभी गंभीरता से नहीं लेती, क्योंकि मुझे यह बात पता है कि खेल का नाम है। एक मुक्का मारना, उस पर हंसना और आगे बढ़ना”।
अर्चना ने आगे बताया कि “हां मुझे एक कॉमेडी शो में हंसने और जज करने के लिए ही पैसे दिए जाते हैं, जिसे मैने सबसे पहले कॉमेडी सर्कस से स्टार्ट किया था। वहीं अब मुझे कपिल शर्मा के शो को जज करने के लिए नहीं बल्कि सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर पैसे मिलते हैं और मुझे अच्छी तरह पता है कि मेरा रोल क्या है। कपिल शर्मा तो केवल मजाक करते रहते हैं। मुझे हंसने के लिए कैसे पैसे मिलते हैं। इस तरह से मुझे शो का इंजॉय करने का चार्ज दिया जाता है, क्योंकि मैं काफी जोरदार और सरल तरीके से शो का आनंद उठाती हूं और इसका साफ अर्थ है कि मुझे हंसने के लिए ही पैसे मिलते हैं”।
द ग्रेट इंडियन शो की वापसी
शो के नए सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने एक जानदार प्रोमो भी रिलीज किया, जिसमें घोषणा की गई कि यह शो (The great Indian show) 21 जून को वापसी करेगा।
शनिवार बनायेंगे ‘फनीवार’’
कपिल शर्मा के साथ उनके कॉमेडी को-स्टार सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा जैसे खास सितारों ने शनिवार को ‘फनीवार’’ बनाने का वादा किया। यह ग्रुप नए फेवरेट रोल, स्केच और धमाकेदार एंटरटेनमेंट पेश करने के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रहा है। वहीं, आने वाले सीजन में और भी अधिक रोमांच को ऐड करने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी की खबर की भी पुष्टि हो चुकी है। ये बात साफ हो चुकी है कि इस बार दो जज रहने वाले हैं, जिसमें अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी होगी और यह जोड़ी देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
