Navjot Sidhu Comeback: कपिल शर्मा 21 जून से अपना चर्चित शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 3 लेकर आ रहे हैं, जो एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस नए सीजन का प्रोमो भी रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेकिन इस प्रोमो को देखने के बाद अर्चना पूरन सिंह की टेंशन जरूर बढ़ गई है, क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू अब कई सालों बाद शो में जज के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। इसका मतलब ये भी लगाया जा रहा है कि अब अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। तो आइए जानते हैं कि इस नए सीजन के प्रोमो में क्या खास है और क्या वाकई अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी खतरे में है?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी
शो के नए प्रोमो में कपिल शर्मा, जज अर्चना पूरन सिंह को बताते हैं कि नेटफ्लिक्स उन्हें कोई खास तोहफा देने वाला है। अर्चना जी खुशी-खुशी सोचती हैं कि शायद उन्हें कोई बंगला, कार या नेटफ्लिक्स के शेयर मिल जाएंगे। लेकिन जैसे ही सिद्धू पाजी शायरी करते हुए मंच पर एंट्री लेते हैं, अर्चना जी का चेहरा देखने लायक होता है। आपको बता दें कि भले ही कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि अर्चना पूरन सिंह अब शो में नजर नहीं आएंगी। बल्कि, इस बार दोनों मिलकर शो को जज करने वाले हैं, जिसका साफ मतलब है कि इस सीजन में दर्शकों को डबल कॉमेडी और डबल एंटरटेनमेंट का मज़ा मिलेगा।
नवजोत सिंह सिद्धू के वापसी पर कपिल शर्मा ने क्या कहा
शो के प्रोमो में कपिल शर्मा ने साफ कहा कि, हम हर साल अपने परिवार को बड़ा करने का वादा करते हैं। इस बार सिद्धू पाजी की वापसी से ये परिवार और भी खास बन गया है। अब शायरी, चुटकुले और मस्ती सब कुछ तीन गुना हो जाएगा।
सिद्धू का बयान
इस शो को लेकर सिद्धू ने कहा था कपिल शो में वापस आना ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से घर लौट आया हूं। फैन्स ने हमें साथ देखने की बहुत मांग की थी और अब वो सपना पूरा हो रहा है। नेटफ्लिक्स ने सभी खूबसूरत लोगों को फिर से एक साथ लाकर इस शो को फिर से खिलने का मौका दिया है। एक मुस्कान की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन उसका असर करोड़ों का होता है। ये शो लोगों की खुशियों का माध्यम है और मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है।
सिद्धू ने कब छोड़ा था शो
साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। इसके चलते सोनी टीवी ने उन्हें शो से हटा दिया, और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को जज बनाया गया। तभी से अर्चना शो का हिस्सा बनी हुई हैं। शो के दौरान उन्हें अक्सर इस बात के लिए चुटकुलों का निशाना बनाया जाता है कि वो सिर्फ हंसने के पैसे लेती हैं।
