The Great Indian Kapil Sharma Show 2: कपिल शर्मा शो के नेटफ्लिक्स के पहले सीजन के बाद दूसरे की पारी शुरू होने वाली है। सुनील ग्रोवर की वापसी के साथ कपिल के शो का पहला कुछ खास नहीं रहा। अब दूसरी पारी के लिए कपिल की टीम कॉमेडी की पिच पर अपनी कॉमेडी के चौके छक्के मारने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो के नए सीजन का प्रोमो आ चुका है। इस बार के शो में जूनियर एनटीआर से लेकर क्रिकेट टीम के जाने माने सितारे कपिल की टीम संग हंसने हंसाने आ रहे हैं।
Also read: जब कपिल शर्मा ने लिया अजय देवगन से पंगा,खूब मचा था बवाल: Kapil Fight with Ajay
आलिया करेंगी सुनील और कीकू शारदा को रोस्ट
कपिल शर्मा शो का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। पहले सीजन का दौर जल्द ही खत्म हो गया था। उसके बाद कपिल ने अपने फैंस को हिंट दिया था कि वे जल्द ही दूसरे सीजन के साथ वापस आएंगे। वे अपने फैंस के लिए मनोरंजन का दौर दोबारा लेकर आ गए हैं। इस बार के शो में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट और क्रिकेटर्स की टीम शो में आने वाली है। शो का प्रोम सामने आ गया है। इस बार हंसी के ठहाकों के साथ सेलिब्रिटीज के पंच भी देखने को मिल रहे हैं। शो के प्रोमों में देखने को मिल रहा है कीकू शारदा गंगूबाई के गेटअप में आकर आलिया से कहते हैं कि तू मारी काए को। इस पर आलिया गली ब्वॉय के उनके किरदार के अंदाज में कहती हैं मेरे ब्वॉयफ्रैंड के साथ गुलु गुलु करेगी तो मैं घोपूंगी ही न। इसके बाद सुनील ग्रोवर आकर कहते हैं कि आप हैं आलिया भट्ट। सुनील इस शो के पिछले सीजन में रणवीर कपूर को उन्हें धोखा देने और आलिया भट्ट से शादी करने को लेकर कॉमेडी कर चुके हैं। इस बार सुनील को आलिया रोस्ट करती हैं और कहती हैं कि मैं हूं आलिया भट्ट कपूर। इसके अलावा जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान शो पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तो ये कह सकते हैं कि कपिल की टीम दर्शकों के लिए इस बार मनोरंजन का डबल डोज लेकर आ रही है।
कब हो रहा है स्ट्रीम
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कपिल शर्मा, कृष्णा, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरण सिंह दूसरे सीजन का हिस्सा हैं। इस बार भी कपिल ने अपनी पुरानी टीम के कुछ मेम्बर्स को शामिल नहीं किया है। फैंस को इस सीजन में चंदु के आने की उम्मीद थी। आपको बता दें कि कपिल के टीम में भले ही बदलाव हों लेकिन वे दर्शकों को हंसने का भरसक प्रयास करते हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का दूसरा सीजन 21 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है।
