Summary: SIP और कंपाउंडिंग का कमाल: सिर्फ 2000 रुपए से बनेगा करोड़ों का भविष्य
हर महीने सिर्फ 2000 रुपए की बचत से आप लंबी अवधि में करोड़पति बन सकते हैं। SIP और कंपाउंडिंग के जादू से यह सपना बिना बड़े जोखिम के हकीकत बन सकता है।
SIP Tips: आजकल जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, हर कोई भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी-खासी सेविंग करना चाहता है। हालांकि, अधिकांश लोगों का यही कहना होता है कि खर्चे इतने ज्यादा हैं कि पैसा बचाना संभव नहीं हो पाता। लेकिन, अगर हम कहें कि आप बहुत कम सेविंग करके ना सिर्फ़ अच्छा-ख़ासा फण्ड तैयार कर सकते हैं बल्कि करोड़पति बन सकते हैं तो क्या आप यकीन कर पाएंगे। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप सिर्फ 2000 रुपए प्रति माह की सेविंग करके 1 करोड़ रुपए जमा कर सकते हैं?
क्या है SIP और कंपाउंडिंग का कमाल

SIP यानी सिस्टेमेटिक प्लान निवेश का ऐसा तरीका है, जिसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इसमें सबसे बड़ा लाभ होता है कंपाउंडिंग, यानी आपके पैसे पर मिलने वाला ब्याज भी समय के साथ ब्याज अर्जित करने लगता है।
मान लीजिए आप हर महीने ₹2000 SIP के माध्यम से निवेश करते हैं और उस पर सालाना औसतन 12% रिटर्न मिलता है, तो 20 साल में आपका फंड होगा लगभग 19.8 लाख रुपए, 30 साल में यह बढ़कर 70लाख रुपए हो जाएगा और 35 साल तक लगातार निवेश करने पर आप बना सकते हैं 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड।
कौन से फंड चुनें?
2000 रुपए प्रति माह के निवेश के लिए आप निम्न प्रकार के म्यूचुअल फंड चुन सकते हैं:
इक्विटी म्यूचुअल फंड: लंबी अवधि में 12-15% तक रिटर्न दे सकते हैं। लार्ज कैप या फ़्लेक्सी कैप फंड्स में निवेश करें।
इंडेक्स फण्ड: निफ्टी 50 या सेंसेक्स आधारित फंड्स को प्राथमिकता दें।
ELSS फण्ड (इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम): टैक्स लाभ भी मिलेगा साथ ही अच्छा रिटर्न भी।
हाइब्रिड फंड्स: इनमें कम रिस्क होती है और इक्विटी और डेट दोनों का संतुलन रहता है।
इन बातों पर ध्यान दें
- जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना फायदा मिलेगा।
- निवेश में अनुशासन और धैर्य रखें।
- अपने निवेश को समय-समय पर रिव्यू करें।
- बिना जरूरत के फंड को न निकालें।
- साल में एक बार SIP राशि बढ़ाने पर विचार करें
क्यों कर रहे लोग SIP में निवेश
आजकल SIP में निवेश में लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है। इसके पीछे बहुत सी वजहें हैं। एक तो लोगों में बचत और निवेश प्रति जागरूकता बढ़ रही है। दूसरा, इसमें बहुत कम पैसों से भी शुरुआत की जा सकती है। साथ ही एसआईपी में निवेश में निवेश करने से आपको टैक्स बेनेफिट भी मिल सकता है।
तो देखा आपने 2000 रुपए की छोटी बचत से 1 करोड़ रुपए का बड़ा सपना बिल्कुल संभव है, बस जरूरत है सही प्लानिंग, स्मार्ट निवेश और समय के साथ धैर्य रखने की। पैसा अपने आप नहीं बढ़ता, लेकिन अगर उसे समय और कंपाउंडिंग का साथ मिल जाए तो वह जरूर बढ़ता है। तो आज ही तय करें कि आप भी करोड़पति बन सकते हैं बिना किसी बड़े जोखिम, बिना बड़ी कमाई, सिर्फ 2000 रुपए प्रति माह से।
