Overview:
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'सरजमीन' का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल देवगन के साथ इब्राहिम अली खान भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म ओटीटी पर जुलाई 2025 में रिलीज होने वाली है।
Sarzameen Release Details & Teaser Inside: नेटफ्लिक्स पर ‘नादानियां’ में खुशी कपूर के साथ नजर आए इब्राहिम अली खान एक बार फिर ओटीटी पर वापसी करने जा रहे हैं। और जब से ये खबर सामने आई है। तब से इब्राहिम सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दें, इब्राहिम धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म “सरजमीन” में पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल देवगन के साथ नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें इब्राहिम अली खान काजोल और पृथ्वीराज के साथ एकदम अनदेखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। करण जौहर की ‘सरजमीन’ जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
25 जुलाई को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सरजमीन
काजोल देवगन, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान स्टारर “सरजमीन” 25 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें सरजमीन ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर 25 जुलाई को स्ट्रीम होगी। जिसमें काजोल, पृथ्वीराज और इब्राहिम अली खान का अलग रूप देखने को मिलेगा। इब्राहिम अली खान अपनी डेब्यू फिल्म नादानियां के बाद दूसरी बार ओटीटी पर नजर आने वाले हैं।
‘सरजमीन’ के टीजर में काजोल, पृथ्वीराज और इब्राहिम का अनदेखा अंदाज
हाल ही सरजमीन का टीजर रिलीज किया गया है। जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन आर्मी ऑफिसर की भूमिका में आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर नजर आ रहे हैं। वहीं काजोल और इब्राहिम के किरदार की बात करें। तो काजोल एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी के रूप में नजर आ रही हैं। और इब्राहिम अली खान ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई है। फिल्म के टीजर में इब्राहिम का लुक काफी अलग और खतरनाक नजर आ रहा है। और दर्शक इब्राहिम को नेगेटिव शेड में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है, सरजमीन का टीजर
सरजमीन के टीजर की शुरुआत पृथ्वीराज – “सरजमीन की सलामती से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं” डायलॉग से हो रही है। और टीजर फिल्म में कश्मीर की खूबसूरत लोकेशंस को दर्शाया गया है। काजोल टीजर में काफी खूबसूरत और सॉफ्ट नजर आ रही हैं। और पृथ्वीराज सुकुमारन आर्मी ऑफिसर की भूमिका में काफी पावरफुल नजर आ रहे हैं। और इब्राहिम के लुक की बात करें, तो चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी में खतरनाक लग रहे हैं।
सरजमीन का टीजर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। और दर्शक इब्राहिम, काजोल और पृथ्वीराज की जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
