Diljit dosanjh sardaar ji 3 controversy
Diljit dosanjh sardaar ji 3 controversy

Overview: नसीरुद्दीन शाह ने ‘कैलाशा जाओ’ पोस्ट को किया डिलीट

नसीरुद्दीन शाह ने ‘सरदार जी 3’ विवाद में दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना वायरल पोस्ट हटा दिया।

Diljit dosanjh sardaar ji 3 controversy: हाल ही में रिलीज़ हुई पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों घिरी हुई हैं, जिसका कारण है फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग। भले ही ये मूवी भारत को छोड़ हर देश में रिलीज हुई लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बात को लेकर गुस्से में और भड़के हुए हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल में एक पाकिस्तानी कलाकार को फिल्म में लिया गया। वहीं इस विवाद के बीच दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह कूद पड़े थे और वह दिलजीत दोसांझ के समर्थन में सामने आए। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर दिलजीत का खुलकर साथ दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर हंगामा मचते ही नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत दोसांझ के समर्थन में किया गया अपना पोस्ट हटा लिया है।

नसीरुद्दीन शाह ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं। वह फिल्म की कास्टिंग के लिए जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि इसकी पूरी जिम्मेदारी फिल्म निर्देशक थी। लेकिन कोई फिल्म डारेक्टर को नहीं जानता, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है।” उन्होंने कहा कि जुमला पार्टी को केवल एक मौके की तलाश है, जो गंदा काम करती है। उन्हें अब मौका मिल गया है।

शाह ने यह भी कहा कि दिलजीत ने कलाकारों को इसलिए स्वीकार किया क्योंकि उनका मन “जहर से भरा हुआ नहीं है”। इस बयान से उनका इशारा उन लोगों की तरफ था जो बिना सोचे-समझे नफरत फैला रहे हैं। 

नसीरुद्दीन शाह ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि उनके पाकिस्तान में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त हैं। उन्होंने लिखा, “कोई मुझे उनसे मिलने या प्यार भेजने से नहीं रोक सकता।”  उनका कहना था कि भारत और पाकिस्तान के बीच लोगों के आपसी रिश्तों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जो सही नहीं है।

उन्होंने ऐसे लोगों को सीधा वार करते हुए कहा, “जो लोग कहते हैं ‘पाकिस्तान जाओ’, मैं उन्हें कहता हूं ‘कैलासा जाओ’।” यह बयान बहुत चर्चित हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको वाक्य को लेकर बवाल मच गया है। 

फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट किया गया है। पुलवामा जैसी घटनाओं के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। ऐसे माहौल में कुछ लोग किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के भारत में काम करने को पसंद नहीं कर रहे हैं। इस कारण दिलजीत दोसांझ को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी, हालांकि वह खुद कास्टिंग के लिए जिम्मेदार नहीं थे। 

 नसीरुद्दीन शाह के साथ ही‘अमर सिंह चमकीला’ के निर्देशक इम्तियाज अली ने भी दिलजीत दोसांझ के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा, “किसी को कास्ट करना अभिनेता का निर्णय नहीं होता। मैं नहीं जानता ये कैसे हुआ, लेकिन मैं इतना जानता हूं कि दिलजीत के अंदर देश के लिए बहुत प्रेम है।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग दिलजीत को सही से जानेंगे, वे समझ जाएंगे कि वह क्या सोचते हैं और उनके इरादे कितने साफ हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...