7 steps mein payein khubsoorat cloud skin glow
7 steps mein payein khubsoorat cloud skin glow

Cloud Skin Glow: क्लाउड स्किन फ्लॉलेस लुक नहीं देता है, यह सॉफ्ट, बैलेंस्ड और रियल लुक देने से जुड़ा है। यह मैट और ड्यूई मेकअप लुक के बीच का रास्ता है, जिसमें टेक्सचर को हटाया नहीं बल्कि सेलिब्रेट किया जाता है।

ग्लास स्किन के ट्रेंड के बाद अब बारी है क्लाउड स्किन की, जो सपनों की तरह खूबसूरत लुक तो देता है लेकिन यह नहीं कहता है कि मैं चमक रहा हूं। यह ग्लास स्किन से बिल्कुल अलग है, जो शाइनी, ग्लॉसी और रिफ्लेक्टिव लुक देता है। क्लाउड स्किन मेकअप एक नया ट्रेंड है, जो कोमल होने के साथ वेलवेट लुक देता है। यह एयर ब्रश मेकअप लुक देता है लेकिन बनावटी नहीं दिखता है। यह लाइट कवरेज, नैचुरल ग्लो, फॉगी लुक, सॉफ्ट टेक्सचर और हाइड्रेटेड लुक देता है। क्लाउड स्किन मेकअप लुक एक डिफ्यूज्ड लुक है, जो ब्लरी दिखने के साथ आसानी से क्रिएट किया जा सकता है और सबसे खास बात यह है कि सब पर सूट करता है। आइए आज इस लेख में जानते हैं कि हम क्लाउड स्किन मेकअप लुक को किस तरह से पा सकते हैं, वो भी केवल 7 आसान स्टेप्स में।

Cloud Skin Glow-7 steps mein payein khubsoorat cloud skin glow
7 steps mein payein khubsoorat cloud skin glow

क्लाउड स्किन की शुरुआत मॉइस्चर से होती है, लेकिन यह ऑयली नहीं होनी चाहिए, बल्कि अंदर से चमकती हुई कोमलता से इसकी शुरुआत होनी चाहिए। अपनी स्किन को हल्के हाथों और धीरे से साफ करने के बाद हाइड्रेटिंग टोनर या एसेंस लगाएं। इसके बाद एक माइल्ड और लाइट वेट मॉइस्चराइजर लगाएं, जो स्किन पर दिखे नहीं बल्कि आसानी से अवशोषित हो जाए। आप इसके लिए हायलूरोनिक एसिड का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके बाद क्रीमी लोशन से अपनी स्किन को सील करें। यह आपकी स्किन को फाउंडेशन के लिए तैयार करता है, जो बारीक रेखाओं और स्किन टेक्सचर को खूबसूरत तरीके से छिपाने के साथ ही ब्लर्ड फिनिश भी देता है।

स्किन केयर तो हो गई, इसके बाद बेस का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए ब्लरिंग या
मैटिफाइंग प्राइमर चुनें। ये सुपर ड्राई वाले नहीं होने चाहिए।

Soft focus primer is a must
Soft focus primer is a must

बल्कि कुछ ऐसा होना चाहिए, जो चमक को दूर रखते हुए टेक्सचर को स्मूद करे। यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप चमक के पीछे नहीं भाग रही हैं, आपको अपने लुक में सॉफ्टनेस ऐड करनी है। इसके लिए आप प्राइमर लेने से पहले उसके लेबल पर ‘वेलवेट, ‘सॉफ्ट मैट’ या ‘पोर फिलिंग’
जैसे शब्दों पर ध्यान दें और तब ही लें।

यदि आपको जरूरत नहीं है, तो फुल कवरेज को छोड़ दीजिए। इसकी जगह लाइट टू मीडियम फाउंडेशन चुनें, जो स्किन टोन को ईवन तो करे लेकिन फिर भी आपकी स्किन को नजर आने दे। यदि इसमें सटल सैटिन फिनिश हो तो बढ़िया है। इसका मैट और ड्यूई नहीं होना है, बस सॉफ्ट होना चाहिए।
डिफ्यूज्ड लुक के लिए गीले स्पन्ज से फाउंडेशन लगाएं या फिर यदि आपको नैचुरल टच चाहिए तो अपनी उंगलियों से इसे लगाएं। बेहतर तो यह होगा कि आप फाउंडेशन लगाने की शुरुआत चेहरे के बीच वाले हिस्से से करें और फिर इसे ब्रश या ब्यूटी स्पन्ज की मदद से ईवन लुक में ब्लेन्ड
कर लें।

Apply powder with strategy
Apply powder with strategy

क्लाउड स्किन फ्लैट नहीं होती है लेकिन यह चमकदार भी नहीं होती है। इसलिए ट्रांसलूसेंट पाउडर को सिर्फ वहीं लगाएं, जो बहुत ज्यादा लाइट रिफ्लेक्ट करते हैं। इसे नाक के आसपास, आंखों के नीचे, आंखों के कोनों पर, ललाट के बीच में, हेयर लाइन पर और जबड़े के आस-पास लगाने की सलाह दी जाती है। यह स्किन के नैचुरल टेक्सचर को खराब किए बिना पाउडर को सेट होने में मदद करता है। साथ ही बारीक रेखाओं और टेक्सचर को कम करने में भी मदद करता है। बेहतर तो यह होगा कि पाउडर को ब्रश से लगाने की जगह पफ से दबाते हुए लगाएं। यह एक बेहतरीन इंस्टाग्राम
फिल्टर की तरह काम करता है, जो आपके रियल लुक और आपकी फोटोज को शानदार लुक देगा।

highlighter
highlighter is not necessary

क्लाउड स्किन पाने के लिए असल में हाईलाइटर की जरूरत नहीं पड़ती है। यदि आपको हाईलाइटर लगाना है, तो सुनिश्चित करें कि यह सटल, स्किन टोन के शेड का और कम शाइन करने वाला हो। नैचुरल लिफ्ट के लिए इसे अपनी छोटी उंगली से अपने चेहरे के ऊपरी हिस्सों पर लगाएं। ऐसे हाईलाइटर चुनें, जो सटल हों, लाउड नहीं। यदि आपको हलका कलर चाहिए, तो आप सुपर शीयर क्रीम ब्लश भी लगा सकती हैं, जो पीच टोन में हो और आसानी से ब्लेन्ड करने वाला हो।

अब आपका क्लाउड स्किन लुक पूरा हो गया है। अपने इस प्यारे लुक को हाइड्रेटिंग सेटिंग स्प्रे से पूरा करें, जो पाउडर को सॉफ्ट लुक देता है और स्किन जैसी फिनिश छोड़ता है। एक जेन्टल मिस्ट आपकी स्किन को नैचुरल और सटल लुक देता है, बस इसे बहुत हल्का-सा बदलता है, जिसे समझ पाना दूसरे लोगों के लिए मुश्किल है। इसके लिए मैट फिक्सर या हेवी ड्यूई मिस्ट से परहेज
करें। आपको बैलेंस्ड लुक चाहिए, जैसे बारिश के बाद धुंध वाली हवा।

Cream Products
Cream Products

ब्लश या कंटूर लगाते समय ऐसे क्रीम टेक्सचर को चुनें, जो स्किन में आसानी से अवशोषित हो जाए। डस्टी रोज, म्यूटेड पीच या न के बराबर दिखने वाला ब्राउन ज्यादा खूबसूरत दिखता है। डिफ्यूज डेफिनेशन लुक की जरूरत है, ना कि स्कल्प्ट किए हुए चीकबोन्स या हाई ऑक्टेन शाइन
नहीं। यहां यह ध्यान रखना है कि आपको किसी भी गीली या चिपचिपी दिखने वाली चीज से बचना है।

Cream Products
Cream Products

“क्लाउड स्किन फ्लैट नहीं होती है लेकिन यह चमकदार भी नहीं होती है। इसलिए ट्रांसलूसेंट पाउडर को सिर्फ वहीं लगाएं, जो बहुत ज्यादा लाइट रिफ्लेक्ट करते हैं।”