Sara confirmed for Ayushmann next comedy
Sara-Ayushmann Confirmed For Mudassar's Next Film

Overview:

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान, भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा की कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू होने जा रही है। और फिल्म में सारा के साथ दो फीमेल एक्ट्रेसेज और मौजूद हैं।

Sara-Ayushmann Confirmed For Mudassar’s Next Film: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक और बेहतरीन कॉमेडी फिल्म, के लिए इस बार भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा के साथ टीमअप किया है। जिसमें पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और आयुष्मान खुराना एक साथ नजर आने वाले हैं। और फिल्म इसी साल अगस्त 2025 में शूट होने वाली है। आपको बता दें, सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, आयुष्मान और सारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आयुष्मान खुराना का फ्रेश पेयर पहली बार स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड है। खबरों के अनुसार सारा अली खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट को सुनते ही हां कर दिया था। आयुष्मान और सारा अली खान के साथ फिल्म मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनने वाली है। जिन्होंने ‘पति पत्नी और वो’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं।

फिल्म में सारा और आयुष्मान के साथ होंगे कई सितारे मौजूद

मुदस्सर अजीज की अपकमिंग फिल्म मल्टी-स्टार कास्ट के साथ टिपिकल कॉमेडी ड्रामा होने वाली है। जी हां, फिल्म में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के साथ अन्य कई सितारे नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फीमेल एक्ट्रेसेज की बात करें। तो फिल्म में सारा अली खान के अलावा एक या दो फीमेल एक्ट्रेसेज हैं। ऐसे में फिल्म के लिए सारा और आयुष्मान के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

अगले साल 2026 के लिए तय की जा रही है, फिल्म की रिलीज

खबरों के अनुसार मुदस्सर अजीज इसी साल अगस्त 2025 में फिल्म की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। जिसे मेकर्स अगस्त से शुरू कर नवंबर तक खत्म करने का प्लान बना रहे हैं। इसके अलावा फिल्म अगले साल 2026 में रिलीज हो सकती हैं। इसके अलावा बता दें, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान धर्मा प्रोडक्शन की स्पाई कॉमेडी में भी एक साथ नजर आने वाले हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...