इस समर सीजन फ्लॉलेस दिखने के लिए करें ग्लोबल ट्रेंडिग “क्लाउड मेकअप” लुक ट्राई: Steps To Achieve Cloud Skin
Steps to Achieve Cloud Skin

Tips To Achieve Cloud Skin: आजकल की सुपर फैशनेबल जेनरेशन में सेलिब्रिटीज के अलावा भी अधिकतर लड़कियां मेकअप करना और करवाना पसंद करती हैं। जिसमें हर दिन नए-नए मेकअप ट्रेंड्स और लुक्स आते हैं और ट्राई किये जाते हैं। ऐसे में आजकल ग्लोबल लेवल पर क्लाउड स्किन मेकअप तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप भी नए-नए मेकअप ट्रेंड्स को फॉलो करना पसंद करती हैं, तो आपने इस ट्रेंड के बारे में इंटरनेट पर जरूर सुना होगा। अगर नही सुना है, तो आज हम आपके लिए क्लाउड स्किन मेकअप से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी और इसे ट्राई करने के लिए बेहद आसान मेकअप स्टेप्स लेकर आए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Also Read : आखिर क्यों ट्रेंड में है मेडी फेशियल? जानिए क्या है इसके फायदे और प्रकार: Benefits of Medi Facial

जानिए क्या है ये क्लाउड स्किन का कॉन्सेपट: Tips To Achieve Cloud Skin

Steps To Achieve Cloud Skin
Cloud Skin Concept

आजकल फैशन और ब्यूटी की दुनिया में क्लाउड स्किन काफी ट्रेंड कर रहा है। क्लाउड स्किन, सॉफ्ट और लाइट ग्लास स्किन टेक्चर से डिफरेंट शाइनी और ग्लोसी स्किन के लिए जाना जाता है। आजकल ग्लोबल लेवल पर सेलिब्रिटीज के बीच क्लाउड स्किन कॉन्सेप्ट जमकर ट्रेंड कर रहा है। मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार क्लाउड स्किन हर स्किन टाइप पर सूट कर सकता है।

आप भी कर सकती हैं, क्लाउड स्किन ट्रेंड फॉलो

इस समर सीजन कुछ आसान टिप्स को जानकर ऑयली स्किन टाइप गर्ल्स भी क्लीन फ्लॉलेस मेकअप को एंजॉय कर सकती हैं। क्लाउड स्किन ट्रेंड में हाइड्रेटिंग मेकअप बेस से लेकर स्किन पिगमेंटेशन को ब्लर करने के लिए पाउडर टचअप तक सभी स्टेप्स शामिल हैं।

क्लाउड स्किन पाने के लिए फॉलो करें ये आसन स्टेप्स: Steps To Achieve Cloud Skin

Steps for Cloud Skin
Steps for Cloud Skin

स्टेप 1 : तैयार करें बेस

क्लाउड स्किन मेकअप ट्रेंड को फॉलो करना काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार चेहरे पर बढ़िया हाइड्रेटिंग सीरम या मॉइश्चराइजिंग ऑयल अप्लाई करना है और इसके बाद लाइट मॉइश्चराइजर और एसपीएफ से लेयर करना है। स्किन को मॉइश्चराइज करने के बाद आखिर में स्किन पोर्स ब्लरिंग प्राइमर अप्लाई करके बेस तैयार करना है।

स्टेप 2 : फाउंडेशन और कंसीलर

स्टेप 1 में मेकअप के लिए स्मूद बेस तैयार करने के बाद नेचुरल लुक के लिए अपनी स्किन टोन के अनुसार स्किन लाइक लाइटवेट फाउंडेशन को ब्यूटी ब्लेंडर या ब्रश की मदद से अप्लाई करें। और इसके बाद स्किन से डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशंस को हाइड करने के लिए लाइटवेट कंसीलर का इस्तेमाल करें।

स्टेप 3 : ब्लश, ब्रोंजर और हाईलाइटर

Brush, Brozer, Blusher
Brush, Brozer, Blusher

अपने मेकअप को नेचुरल फिनिश देने के लिए फाउंडेशन के बाद ब्लश और ब्रोंजर को अप्लाई करें। इस स्टेप में ध्यान रखें कि ग्लिटरी मेकअप प्रोडक्ट्स के बजाय आपको सॉफ्ट मेट फिनिश के साथ केवल क्रीम बेस्ड ब्लश और ब्रोंजर ही चुनना है। अपनी स्किन टोन के अनुसार सही ब्लश और ब्रोंजर चुनने के बाद चेहरे के
हाईलाइटेड पॉइंट्स पर अप्लाई करना है। यूं तो ब्लश और ब्रोंजर के बाद स्किन हाईलाइट होकर ग्लोइंग दिखाई देती है। लेकिन, क्लाउड मेकअप ट्रेंड में ये स्टेप जरूरी है। आप एक्स्ट्रा ग्लो के लिए ट्रांसपेरेंट हाईलाइटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

स्टेप 4 : सबसे जरूरी है, पाउडर सेटिंग स्टेप

क्लाउड मेकअप ट्रेंड में ये लास्ट पाउडर सेटिंग स्टेप काफी जरूरी होता है। इसके लिए आपको फाइन लूज मेकअप सेटिंग पाउडर को क्लीन पाउडर ब्रश की मदद से आंखों के इनर कॉर्नर, नाक और माथे के ऊपर टी जोन एरिया पर अप्लाई करना है जहां सबसे ज्यादा पसीना आता है। किसी भी मेकअप को क्लीन और फ्लॉलेस बनाने के लिए लूज मेकअप सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करना जरूरी है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...