Long Distance Relationship
Partner Ignore in Long Distance Relationship

Partner Ignore in Long Distance Relationship: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रिश्ता निभाना काफी कठिन होता है। इसमें कपल्स के बीच में प्यार तो बहुत होता है, लेकिन इसमें एक छोटी सी गलती भी कपल्स को अलग करने के लिए काफी होती है। ऐसे में अगर समय से बीच के मनमुटाव को ना सुलझाया जाए तो कपल्स के बीच ईगो की समस्या आ जाती है और वे बिना किसी बात के एकदूसरे को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। एक समय के बाद उनका रिश्ता खत्म हो जाता है, इसलिए अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और आपका पार्टनर आपको इग्नोर करता है तो तुरंत ये तरीके अपनाएं और अपने बीच की गलतफ़हमी को दूर करने की कोशिश करें।

Long Distance Relationship
Talk to your partner instead of fighting

अगर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है तो आप इस बात के कारण बार-बार पार्टनर से लड़ाई ना करें, बल्कि शांत होकर इस बारे में बात करें। अगर आप लड़ाई करेंगी तो इस समस्या का समाधान नहीं निकाल पाएंगी, इसलिए शांत होकर समझदारी से अपने पार्टनर से बात करें।

अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है और आपके लिए समय नहीं निकाल रहा है, तो आप अपनी तरफ से प्रयास करके उसे समय देने की कोशिश करें। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम अपने पार्टनर को समय देना छोड़ देते हैं या अपने पार्टनर की भावनाओं की तरफ ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से पार्टनर भी परेशान होकर हमें इग्नोर करना शुरू कर देता है।

meet the partner
Try to meet the partner

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दूर रहकर समस्या को सुलझाने में काफी परेशानी होती है और समस्या का हल निकालने के बजाए मामला और भी ज्यादा बिगड़ जाता है। इसलिए जब आप ऐसी किसी स्थिति का सामना करें तो अपने पार्टनर से फोन पर बात करने के बजाए आमने-सामने बैठ कर बात करने की कोशिश करें, ताकि आपको भी उनकी बात और चेहरे के हाव-भाव समझने में आसानी हो।

Ignorance
You also do not ignore

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे किसी चीज़ की पहल नहीं करना चाहते हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि हम क्यों करें। ऐसे में अगर उनका पार्टनर उन्हें इग्नोर करता है तो वे पार्टनर से बात करने के बजाए वे भी इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। ऐसी गलती करने से बचें, क्योंकि ऐसा करके आप खुद से अपना रिश्ता खराब करती हैं और इसे तोड़ने का काम करती हैं।

Reason of Ignoring
Try to know the reason for ignoring

जब लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आपका पार्टनर आपको इग्नोर करना शुरू कर देता है तो आप इसका कारण जानने की कोशिश करें कि आखिर आपका पार्टनर ऐसा क्यों कर रहा है। आपकी तरफ से ऐसी क्या गलती हो रही है, जिसकी वजह से आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है, ताकि आप कारण जानकर उसे दूर करने की कोशिश कर सकें। जब तक आपको इग्नोर करने का कारण नहीं पता होगा तब तक आप अपने रिश्ते को कभी भी खुशनुमा नहीं बना पाएंगी।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...