Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim

Dipika Kakar Surgery: जबसे दीपिका कक्कड़ के फैंस को पता चला है कि उन्हें लिवर ट्यूमर कैंसर का सेकेंड स्टेज है, सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं। दीपिका खुद और उनके पति शोएब इब्राहिम भी लगातार लोगों से दुआ करने के लिए कह रहे हैं। अभी कुछ समय पहले हि दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर करके बताया कि दीपिका की सर्जरी लगातार 14 घंटे चली है। 

Dipika Kakar Surgery-Shoaib Ibrahim Latest Post
Shoaib Ibrahim Latest Post

एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट दी और बताया कि उनकी लिवर ट्यूमर कैंसर सर्जरी 14 घंटे तक चली है। बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शोएब ने बताया कि दीपिका आईसीयू में हैं और उन्हें दर्द हो रहा है। दीपिका की सर्जरी मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में हुई। 

शोएब ने मंगलवार रात दीपिका की सर्जरी के बारे में अपडेट न दे पाने के लिए अपने फैंस से माफी भी मांगी। शोएब ने लिखा, “हाय एवरीवन, माफ करें कि मैं आपको कल रात अपडेट नहीं कर पाया, यह एक लंबी सर्जरी थी। वह 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहीं। लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह, सब ठीक रहा। दीपिका फिलहाल आईसीयू में हैं।” उन्होंने आगे लिखा कि दीपिका अब स्थिर हैं और उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए दुआ करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, “वह दर्द में है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वह ठीक हैं। आप सभी के प्यार, दुआ और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया, यह वाकई बहुत मायने रखता है। आईसीयू से बाहर आने के बाद मैं आप सभी को अपडेट करूंगा। एक बार फिर से शुक्रिया। उनके लिए प्रार्थना करते रहें।”

इससे पहले मंगलवार को शोएब ने बताया था कि दीपिका की सर्जरी कल सुबह होने वाली है। उन्होंने कहा था, “दीपिका की सर्जरी कल सुबह होने वाली है। यह एक लंबी सर्जरी होने वाली है, उन्हें आप सब की दुआ और ताकत की सबसे ज्यादा जरूरत है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में रखें।” इससे पहले के अपने व्लॉग में शोएब ने दीपिका की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि पिछले हफ्ते होने वाली सर्जरी को टाल दिया गया था क्योंकि दीपिका को फ्लू हो गया था और डॉक्टर इसके ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। शोएब ने यह भी बताया कि दीपिका को गॉल ब्लैडर में पथरी के कारण दर्द हो रहा था। 

Dipika Kakar Post
Dipika Kakar Post

दीपिका ने भी अपने लिवर ट्यूमर के बारे में बात की थी और बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सर्जरी के बाद ट्यूमर पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। इससे पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। उनके नोट के एक हिस्से में लिखा था, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के लिए अस्पताल जाना और फिर पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है और फिर पता चला कि ट्यूमर सेकेंड स्टेज का कैंसर है। ये सब हमारे द्वारा देखा और अनुभव किया गया सबसे कठिन समय रहा है।”

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...