Dipika Kakar and Saba Ibrahim
Dipika Kakar and Saba Ibrahim

Dipika Kakar Surgery Update: दीपिका कक्कड़ के लिवर ट्यूमर कैंसर के बारे में उनके फैंस हमेशा जानने चाहते हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग पर दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर सर्जरी के बारे में जानकारी भी शेयर की थी। इसी बीच दीपिका की ननद और शोएब की बहन सबा इब्राहिम को बेटा होने की खुशखबरी भी मिली। नए व्लॉग में शोएब की बहन सबा और उनके पति सनी ने अपने नवजात शिशु की अकीका रस्म के बारे में बताया। इसमें दीपिका और शोएब भी शामिल हुए थे। 

शोएब की बहन सबा और उनके पति सनी ने अपने नए व्लॉग में बताया कि उनके बेटे की अकीका रस्म बेटे के जन्म के 7वें दिन हुई। इस कार्यक्रम में शोएब भी शामिल हुए, जो नवजात के मामू हैं। शोएब इब्राहिम सबा के घर गए और बच्चे को आशीर्वाद दिया। सनी और सबा ने अपने घर पर कुरान खानी का आयोजन भी किया था और उनके चचेरे भाई बहन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद सबा और सनी अपने नवजात बच्चे को डॉक्टर के पास पहली बार दिखाने भी ले गए। 

सबा आगे अपने नए व्लॉग में कहती हैं, “हम नज़र से इतने डरे हुए थे कि हमने प्रेगनेंसी में एक भी फोटो शूट नहीं किया। यूं तो कई लोग हर महीने शूट करते हैं, लेकिन हमारे पास मेरी प्रेगनेंसी की एक भी फोटो या वीडियो नहीं है।” सनी ने आगे यह भी बताया कि दीपिका के अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्होंने अकीका की रस्म कर ली थी। सनी ने कहा, “भाभी और भाई घर पर थे, इसलिए हमने जल्दी ही यह रस्म पूरी कर ली, ताकि नन्हे बच्चे को उसके मामू और मामी का आशीर्वाद भी मिल सके।”

दीपिका की लिवर कैंसर सर्जरी के बारे में सबा ने दिल खोलकर बताया और कहा, “जब भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वह पूरा सप्ताह हम सबके लिए बेहद मुश्किल भरा समय था। अब भाई ने खुशखबरी शेयर की, अल्लाह की दुआ से भाभी आईसीयू से बाहर आ गई हैं। हम आप सबकी दुआओं के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। ऐसे कठिन समय में हमारा कुछ भी शेयर करने का मन नहीं कर रहा था। सर्जरी वाले दिन हम सब बहुत स्ट्रेस में थे।”

सबा ने यह भी बताया कि उन्होंने दीपिका से बात की थी। सबा ने आगे कहा, “वह तो हिम्मतवाली हैं, मैंने उनसे बात भी की। मुझे राहत है कि भाभी आईसीयू से बाहर आ गई हैं। कल ईद है, इसलिए यह बहुत जश्न मनाने जैसा नहीं है क्योंकि भाई और भाभी नहीं हैं। लेकिन यह हमारे बेटे की पहली ईद होगी तो इसलिए खास है। इस बार हमें एक ही समय में बड़ी खुशी और झटका मिला। हमने इस समय सिर्फ जरूरी रिवाज़ ही किए हैं, जब हमारा परिवार साथ जोग, तब हम इसे तब शानदार तरीके से मनाएंगे।”

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...