The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कई सालों से ऑडियंस को हंसाते आए हैं, उनका ‘कपिल शर्मा शो‘ हर घर में सुपरहिट रहा है। एक बार फिर कपिल शर्मा शो तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कपिल शो 3’ का मंच सज चुका है। कपिल शर्मा अपने नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के जरिए लोगों को खूब हंसाते हैं, वहीं अब कपिल इस सीरीज के नए सीज़न के साथ वापस आ रहे हैं। बीते दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ के टीजर में ही कपिल ने खुलासा किया था कि इस बार फैंस को भी शो से जुड़े और स्टेज पर आकर अपना अनूठा टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन ये होगा कैसे? अगर आप भी कपिल शर्मा के साथ स्टेज पर अपना कमाल दिखाने चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से ऑडिशन दे सकते हैं।
शो में नजर आएंगे ये कलाकार
दरअसल, हाल ही में शो के निर्माताओं ने अपकमिंग सीजन का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया साथ ही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ की स्ट्रीमिंग डेट भी अनाउंस कर दी। शो में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह, हंसी का डोज लेकर ओटीटी पर फिर से लौट रहे हैं। जून के महीने में शनिवार अब ‘फनीवार’ बनने जा रहा है, लेकिन इस बार तीसरे सीजन में कुछ नया और खास होने वाला है। कपिल शर्मा के शो में अपना अनूठा टैलेंट दिखाने के लिए आपको ऑडिशन देना होगा। मेकर्स ने इसके लिए कुछ नियम और शर्तें रखी हैं। इसकी घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। उसमें लिखा है, ‘हमारी फैमिली में ‘द ग्रेट इंडियन सुपर फैन’ की एक सीट खाली है। अपने अंतरंगी टैलेंट हमें भेजिए और इस सीट को अपनी बनाइए।’
इस तरह बनें शो का हिस्सा
अगर आप भी शो का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको बस तीन आसान स्टेप्स पूरे करने हैं। सबसे पहले इंस्टाग्राम पर @netflix_in और @thegreatindiankapilshow को फॉलो करें। इसके बाद अपने खास टैलेंट को दिखाते हुए 1 मिनट का वीडियो बनाएं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें और @thegreatindiankapilshow को टैग करें।
साथ में #HarFunnyvaarBadhegaParivaar और #thegreatindiansuperfan हैशटैग लगाएं. फिर वीडियो में अपना नाम, शहर और ये बताना न भूलें कि आपको द ग्रेट इंडियन कपिल शो इतना पसंद क्यों है।
कब और कहां देखें शो ?
कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। हर शनिवार रात 8 बजे अपने परिवार के साथ बैठकर इस शो का मजा लें और तैयार हो जाएं अपने टैलेंट को दुनिया के सामने लाने के लिए, तो देर किस बात की? अपनी वीडियो बनाएं, अपलोड करें और बन जाएं कपिल के शो का सुपरफैन। हर शनिवार को इस कॉमेडी शो का एक नया एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।
क्या है इस बार खास?

बता दें, इस बार कपिल शर्मा के साथ उनकी पुरानी टीम, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा फिर से धमाल मचाने को तैयार है, लेकिन असली मजा तब होगा, जब आम लोग अपने अनोखे टैलेंट के साथ इस मंच पर चमकेंगे। चाहे आप गाना गाते हों, नाचते हों या कोई मजेदार मिमिक्री करते हों, ये शो आपके लिए रेड कार्पेट बिछा रहा है।
