Overview:
आजकल एसिडिटी की समस्या से हर दूसरा इंसान परेशान है। इसका सबसे बड़ा कारण है बिगड़ा हुआ खानपान। कई बार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी यह होता है। चिंता की बात ये है कि अक्सर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए गलत इलाज कर बैठते हैं।
Drinks avoid Acid Reflux: अगर आपको भी अक्सर सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट दर्द, जी मिचलाना और अपच जैसी समस्याएं रहती हैं तो आप निश्चित ही एसिडिटी से पीड़ित हैं। इसके कारण कब्ज, गैस और बदबूदार सांस जैसी परेशानियां भी होती हैं। आजकल एसिडिटी की समस्या से हर दूसरा इंसान परेशान है। इसका सबसे बड़ा कारण है बिगड़ा हुआ खानपान। कई बार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी यह होता है। चिंता की बात ये है कि अक्सर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए गलत इलाज कर बैठते हैं। जिससे परेशानी और ट्रिगर होती है।
इसलिए होती है एसिडिटी

एसिडिटी को हार्टबर्न या एसिड रिफ्लक्स भी कहते हैं। जब पेट में बनने वाला एसिड अन्नप्रणाली में वापस चला जाता है तो हार्टबर्न होने लगता है। अनियमित खानपान, ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन, तला हुआ खाना, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन, जंक फूड, शराब आदि के कारण यह परेशानी बढ़ जाती है। कई बार ज्यादा तनाव, मोटापा और दवाओं के कारण भी यह समस्या हो सकती है। गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, हाइटल हर्निया और पेप्टिक अल्सर से पीड़ित लोगों को एसिडिटी होने की आशंका ज्यादा होती है।
यहां गलतियां करते हैं लोग
एसिडिटी एक बड़ी परेशानी है। लेकिन अक्सर लोग इसके इलाज में ही गड़बड़ कर देते हैं। लोग सोचते हैं कि कुछ पीने से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी दूर होगी। लेकिन जिन ड्रिंक्स का सेवन वे एसिडिटी से राहत पाने के लिए करते हैं। असल में वे समस्या को और बढ़ा देती हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सौरभ सेठी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर लोगों को इन ड्रिंक्स के बारे बताया है। सौरभ सेठी ने बताया कि अधिकांश लोगों को पता ही नहीं है कि वे गलत ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं।
1. नींबू पानी
अधिकांश लोग एसिडिटी ठीक करने के लिए नींबू पानी पीते हैं। उन्हें लगता है कि इससे राहत मिलेगी। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। नींबू का रस अपने आप में एसिडिक होता है। इसके सेवन से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी कम होने की जगह कई गुणा बढ़ सकती है।
2. सोडा ड्रिंक्स
दूसरी ड्रिंक है सोडा। हार्टबर्न, अपच, जी मिचलाना जैसी परेशानी में लोग सबसे पहले एसिडिटी को दूर करने के लिए सोडा या इससे बनी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन असल में यह एसिडिटी को ट्रिगर करती हैं। फिर चाहे वो रेगुलर सोडा ड्रिंक्स हों या फिर डाइट सोडा ड्रिंक्स। एसिडिटी में दोनों ही हानिकारक हैं। इन ड्रिंक्स में न सिर्फ एसिड होता है, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड भी होता है। जिससे पेट पर प्रेशर बढ़ता है और एसिड रिफ्लक्स बढ़ने लगता है।
3. एपल साइडर विनेगर
एपल साइडर विनेगर हेल्दी है, लेकिन एसिडिटी की परेशानी को दूर नहीं कर सकता। दरअसल, यह विनेगर खुद एसिडिक होता है और आपकी हार्टबर्न की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। डॉ. सेठी ने कहा कि इन दिनों कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इस ड्रिंक को लेकर गलत जानकारी दे रहे हैं। जिसके कारण लोगों की परेशानी कम होने की जगह बढ़ रही है। इसलिए अगर आपको एसिडिटी हो रही हो तो एपल साइडर विनेगर का सेवन न करें।
