gond katira side effects
gond katira side effects

Overview:

गोंद कतीरा गुणों की खान है। यह गर्मी की कई स्वास्थ्य समस्याओं से आपको राहत दिला सकता है। लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से खा रहे हैं। और दूसरी महत्वपूर्ण बात ये कि क्या आपको भेड़ चाल में इसे खाना चाहिए।

Gond Katira Effects: गर्मी का मौसम शुरू होते ही गोंद कतीरा ट्रेंड करने लगा है। सोशल मीडिया पर हर दूसरी रील और पोस्ट इसी से संबंधित आ रही है। दरअसल, वाकई गोंद कतीरा गुणों की खान है। यह गर्मी की कई स्वास्थ्य समस्याओं से आपको राहत दिला सकता है। लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से खा रहे हैं। और दूसरी महत्वपूर्ण बात ये कि क्या आपको भेड़ चाल में इसे खाना चाहिए। अगर आप भी ऐसे सवालों के जवाब नहीं जानते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी है।

बहुत फायदेमंद है गोंद कतीरा

Gond Katira Effects-गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले, इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है।
Before consuming Gond Katira, it is important to have complete information about it.

दरअसल, गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले, इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। पोषण विशेषज्ञ और हेल्थ कोच रेणु रखेजा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर बताया कि गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देता है। जिससे हड्डियां और जोड़ मजबूत होते हैं। इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है। इतना ही नहीं गोंद कतीरा के सेवन से आप में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन फिर भी इसके सेवन से पहले कुछ बातों पर गौर जरूर करें।

ये सावधानियां रखना है जरूरी

हेल्थ कोच रेणु रखेजा ने बताया कि आपको गोंद कतीरा कभी भी मन से नहीं खाना चाहिए। आपको दिनभर में सिर्फ 2 ग्राम यानी 7 से 8 छोटे टुकड़े गोंद कतीरा ही खाना चाहिए। इसे बहुत ज्यादा पानी में न भिगोएं, बल्कि रात के समय इसे सिर्फ आधा कप पानी में ही भिगोना चाहिए। वहीं आपको इसे रोज नहीं खाना चाहिए। इसे रातभर भिगोना जरूरी है, तब ही ये पूरी तरह से एक्टिवेट होगा। हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार ही इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इससे ब्लोटिंग, गैस जैसी परेशानियां ट्रिगर होती हैं। क्योंकि गोंद कतीरा में फाइबर बहुत ज्यादा होता है। जिसके कारण ये परेशानियां होती हैं।

हो सकते हैं ये नुकसान

गोंद कतीरा का एक्टिव होना बहुत जरूरी है। अगर ये पूरी तरह से एक्टिव नहीं होता है तो ये गले में फंस सकता है। कई बार पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। ज्यादा गोंद कतीरा ब्लड शुगर को भी प्रभावित करता है। गोंद कतीरा प्राकृतिक तरीके से ठंडा होता है। ऐसे में इसे ज्यादा खाने से ब्लड प्रेशर ​कम हो सकता है। चक्कर भी आ सकते हैं।

इन्हें भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

रेणु रखेजा ने बताया कि गोंद कतीरा भले ही बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिए। या फिर डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए। इसी के साथ स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन कम करना चाहिए। डायबिटीज और किडनी की समस्याओं से परेशान लोगों को भी गोंद कतीरा के सेवन से समस्याएं हो सकती हैं। इसी के साथ लगातार गोंद कतीरा खाने से पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसेे लोगों को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...