Causes of Acidity: आजकल लोगों का खानपान बहुत ही खराब होता जा रहा है। ऐसे में शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। गलत लाइफस्टाइल और खानपान कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है। आज के समय में गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो चुकी हैं। लगभग हर कोई इस समस्या से परेशान रहता है। अगर पेट में जरूरत से ज्यादा एसिड का उत्पादन होने लगे, तो एसिडिटी की शिकायत होने लगती है।
इसक वजह से कई बार पेट और सीने में जलन तक होने लगती है। एसिडिटी बहुत ही ज्यादा परेशान करती है। अगर एक बार पेट में दर्द शुरू हो जाए, तो जल्दी ठीक ही नहीं होता। इसके लिए लोग फिर बाजार से दवाई लेते हैं। वहीं बहुत से लोग इससे राहत के लिए घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। इसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना ये शरीर में कई और परेशानियों को भी जन्म दे सकता है।
आपको शायद ये ना पता हो कि आपकी कुछ गलत आदतें आपकी एसिडिटी की समस्या को और भी बढ़ा सकती हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको आपकी ऐसी ही आदतों के बारे में बताएंगे। डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की है। आपको बता दें कि एक्सपर्ट रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट हैं।
चिंता से बढ़ती है एसिडिटी
स्ट्रेस आज हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इस भाग-दौड़ भरे लाइफस्टाइल में स्ट्रेस होना काफी आम हो चुका है। इसकी वजह से शरीर में कई और भी समस्याएं जन्म लेने लगती हैं। ऐसे ही एसिडिटी के बढ़ने की एक वजह चिंता भी है।
स्ट्रेस का रिश्ता सिर्फ आपके दिमाग से ही नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबध आपके पेट से भी है। ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी असर डालता है। स्ट्रेस की वजह से पेट में एसिड का लेवल बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से आपको उल्टी आना, जी मितलाना, सीने में जलन की दिक्कत हो सकती है।
मसालेदार भोजन का ज्यादा सेवन

गलत खानपान की वजह से एसिडिटी की समस्या काफी आम है। मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से एसिडिटी की दिक्कत काफी ज्यादा होने लगती है। कई बार मील्स के बीच में लंबा गैप रखने की वजह से भी डाइजेशन खराब हो जाता है।
ऐसे में अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। तेल मसाले वाले खाने से जितना हो सकते परहेज करें। साथ ही आपको डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को ज्यादा रखना चाहिए।
जल्दबाजी बन सकती है एसिडिटी की वजह

अक्सर लोग समय की कमी के चलते तेजी में खाना खाते हैं। ये एक बहुत ही गलत आदत है। कभी भी खाना जल्दीबाजी में नहीं खाना चाहिए।
जल्दबाजी के साथ खाना खाने से आपके पेट की समस्या और भी बढ़ सकती है। खाने को सही से पचाने के लिए 32 बार चबाकर खाना चाहिए। ज्यादातर लोग जल्दीबाजी में खाना निगलने लगते हैं, जिसकी वजह से एसिडिटी होने लगती है।
