The natural sugars and nutrients in watermelon can provide a quick energy boost to help you get through the fasting period
Watermelon keeps you energetic.

Summary: व्रत में डाइट: एसिडिटी से बचने के आसान उपाय

कई बार लोग व्रत के दौरान एसिडिटी की समस्या से परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहती हैं तो बस अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर लें।

Fast and Acidity: व्रत रखने का संदर्भ हमारी आस्था से जुड़ा है ही लेकिन इसके साइंटिफिक फायदे हमारे लिए क्या होते हैं इसे भी नजअअंदाज नहीं किया जा सकता। व्रत से हमारे मन को संयम मिलता है। वहीं हमारी बॉडी भी डिटॉक्सीफाई होती है। इसकी वजह से हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। लेकिन आजकल लोग जिस चीज से परेशान हैं वो है एसिडिटी। अगर आपको भी एसिडिटी की परेशानी है तो हम यहां आपके साथ कुछ ऐसी डाइट सजेस्ट कर रहे हैं जिससे कि आप व्रत आसानी से रख पाएंगी और आपको एसिडिटी की समस्या भी नहीं होगी। इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी अपने व्रत के अनुसार आहार ले सकते हैं, उसे बीच बीच में लेते रहें। ज्यादा गैप होने की वजह से भी एसिडिटी की समस्या होती है।

हेल्दी विकल्प भी हैं मौजूद

व्रत में बहुत बार लोग बेशक कम खाते हैं लेकिन वह कई बार बहुत तला भुना खाने लगते हैं। हम यह नहीं कह रहे कि आप व्रत में भूखे रहें लेकिन जो भी चीजें आप फ्राई करके खा रहे हैं उन्हें शेलो फ्राई करके खाएं या फिर उन्हें सेंक लें। जैसे कि आप आलू को तल कर नहीं उसे उबाल कर और हल्का सेंक कर भी खा सकते हैं। इसके अलावा साबूदाना की डीप फ्राई टिक्की की जगह आप उसके दही बड़े बनाकर खाएं। वहीं शक्कर कंद की चाट खाने से ना केवल आपका पेट भरा रहेगा और आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम भी नहीं होगी।

फल और फलों के रस

व्रत में अक्सर लोग फल खाते हैं। लेकिन आप याद रखें कि अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो खट्‌टे फलों का सेवन ना करें। इसकी जगह आप सेब, तरबूज, पपीता, अमरुद और केले खाएं। फाइबर से भरपूर फल खाने से आपको भूख का अहसास भी कम होगा। वहीं एसिडिटी की समस्या भी नहीं होगी। इन फलों का रस भी आपके लिए अच्छा रहेगा। विटामिन से भरपूर अंजीर भी आपको फायदा करेगी। इन फलों को खाने से आपका डाइजेशन भी सही रहता है।

चाय ना पिएं

: A fresh green coconut placed on a black plate with its top cut open, a straw inserted for drinking, and a spoon resting beside it.
Refreshing tender coconut water.

बहुत लोगों को देखा है कि वो व्रत में चाय का सेवन करने लगते हैं। लेकिन अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो चाय और कॉफी ना ही पिएं तो बेहतर रहेगा। चाय की जगह आप आप छाछ या नारियल पानी का सेवन करें। अगर चाय पीने का मन है तो खाली चाय ना पिएं। उसके साथ कोई चीज जरुर लें। वहीं पानी पीने का ख्याल रखें। अगर आप नहीं पिएंगे तो आपकी बॉडी डिहाइड्रेट होगी।

सलाद और सूप

A plate filled with roasted makhana (fox nuts) mixed with dry fruits like almonds, cashews, and garnished with curry leaves for a healthy snack.
A bowl of crunchy roasted makhana

व्रत खोलने के बाद भी बहुत हैवी डाइट ना लें। अपने खाने के साथ आप सलाद और सूप भी लें। इसके अलावा बहुत मसालेदार खाना ना खाएं। खाने में दही को भी शामिल करें। इससे खाने खाते ही ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी। खाने को धीरे धीरे चबा चबा कर खाएं। हां व्रत के दौरान बहुत लोग केले और आलू के चिप्स खाते हैं। इन चिप्स की जगह आप मखानों को हल्के घी में सेंककर खाए। प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर मखाने आपको एनर्जी से भरपूर रखेंगे।
अगर आप इन छोटी छोटी लेकिन जरुरी बातों का ध्यान रखेंगी तो आप आराम से अपने व्रत को रख पाएंगी। एसिडिटी भी आपको परेशान नहीं करेगी।