Footwear for Summer
Footwear for Summer Credit: Instagram

Footwear for Summer: गर्मी के मौसम में क्या पहनें और क्या न पहनें, यह हम लोग सोचते ही रह जाते हैं। खास कर बात जब फुटवियर की आती है तो कुछ भी समझ नहीं आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम कम्फर्ट सबसे पहले ढूंढते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम उन 9 रिलैक्स्ड फुटवियर की लिस्ट लाए हैं, जिन्हें हम गर्मी के मौसम में पहन सकते हैं।  

Footwear for Summer-Metallic Sneakers
Metallic Sneakers/Amazon

स्नीकर्स स्टाइलिश दिखते हैं और इतने कम्फर्टेबल होते हैं कि आप पूरे दिन पहनकर भी थकेंगी नहीं। आज के समय में तो कई ब्रांड्स स्टाइलिश स्नीकर्स लाने लगे हैं, जिनमें मेटैलिक स्नीकर्स, रेट्रो स्नीकर्स, विंटेज स्नीकर्स और एथलेजर स्नीकर्स खास हैं। आप इन्हें सिर्फ जॉगर्स नहीं बल्कि जीन्स, स्कर्ट और ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं क्योंकि अब बात सिर्फ स्टाइलिश दिखने की नहीं बल्कि कम्फर्टेबल रहने की भी हो गई है। 

फ्लैट सैंडल्स समर एसेंशियल हैं लेकिन अब ये बेसिक से बाहर निकलने लगे हैं और बोल्ड होने लगे हैं। फ्लैट सैंडल्स को क्रिएटिव ट्विस्ट के साथ डिजाइन किया जाने लगा है, जिसमें ठीक स्ट्रैप, एसिमेट्रिकल स्ट्रैप न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश होते हैं बल्कि कम्फर्ट भी ऑफर करते हैं। 

Snake Print Heels
Snake Print Heels/Amazon

कुछ लोगों को यह भले अजीब लगता हो लेकिन यह पैटर्न फैशन से बाहर जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। यदि आपको अपने लुक में एज और एटीट्यूड चाहिए तो स्नेक प्रिन्ट वाले फुटवियर बेस्ट हैं। ग्लैडिएटर सैंडल्स से एंकल बूट्स तक, स्लिंग बैक हील्स तक, ब्रांड्स इस क्लासिक सिलूएट को शानदार लुक देने में लगे हैं।

यदि आपको बोहो लुक पसंद है, तो क्लॉग सैंडल्स से बेहतर और कोई ऑप्शन नहीं है। आगे से खुले और स्टडेड डीटेलिंग वाले क्लॉग सैंडल्स शानदार दिखते हैं। ये क्लासिक लेदर, काऊ प्रिन्ट स्वेड, बोल्ड कलर्स और कोजी वर्जन में आते हैं। 

Loafers
Loafers/Amazon

ये कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं होते हैं, इन्हें फॉर्मल फ्लैट भी कहा जाता है। इन गर्मियों में ये शानदार ट्विस्ट के साथ लौट रहे हैं, जिसमें वाइब्रेन्ट कलर्स और लाइट वेट मटीरियल शामिल है। सनशाइन यलो से सॉफ्ट लाइलैक और बोल्ड कोरल तक, स्ट्रक्चर्ड सिलूएट के साथ लोफर्स अच्छे लगते हैं। 

फ्लिप फ्लॉप अब सिर्फ बीच तक ही सिमट कर नहीं रह गया है, अब यह सड़कों तक पहुंच गया है। स्किणी स्ट्रैप थॉन्ग कम्फर्ट और स्टाइल दोनों का कॉम्बो है। इसे आप मैक्सी स्कर्ट, ओवर साइज्ड शर्ट या टेलर्ड शॉर्ट्स किसी के साथ भी पहन सकती हैं। यह कूल, कम्फर्टेबल और कॉन्फिडेंट लुक देता है।

Ballerina Flat
Ballerina Flat

यह एक वर्सेटाइल फुटवियर है, जिसके सिम्पल लुक की वजह से इसे स्टाइल करने में आसानी रहती है। यदि आपको एलीगेंट और टॉल लुक चाहिए तो इसमें ब्लॉक हील वर्जन आपके लिए सही रहेगा। 

वोवन फ्लैट एयरी लुक के साथ ही कूल भी दिखते हैं। इनकी सॉफ्टनेस और स्ट्रक्चर दोनों खास है। ये लेदर, नैचुरल जुट और क्रॉशे डिजाइन में भी मिलते हैं, जिन्हें आप ड्रेस, मिडि स्कर्ट या वाइड लेग ट्राउजर के साथ पेयर कर सकती हैं। 

Pumps
Pumps/Amazon

ये पावरफुल दिखने के साथ स्टाइलिश भी दिखते हैं। पम्प्स एलीगेंट और कॉन्फिडेंट लुक भी देते हैं। इसमें हील्स से लेकर मिनिमल डिजाइन भी उपलब्ध हैं, जिनमें से आप अपने लिए अपनी पसंद का ले सकती हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...