Aam Panna
Aam Panna Recipe


Aam Panna: हमेशा की तरह जून की इस गर्मी ने सभी को हाल से बेहाल कर दिया है। ठंडे पेय पदार्थ एक राहत की सांस देते हैं। इस गर्मी क्यों न कैरी का पन्ना ट्राई करें। यह गर्मी से भी छुटकारा दिलाएगा और सेहत का भी ख्याल रखेगा।

ऐसे बनाएं कैरी पन्ना

कैरी- आधा किलो
शक्कर-२५० ग्राम
काला नमक- स्वादानुसार
भुना जीरा-१/४ छोटा चाय का चम्मच
पुदीने की पत्ती- ७ से ८
विधि :
सबसे पहले कैरी को धोकर छीलकर कूकर में दो से तीन सीटी देकर पका लें। इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद गुठली को अलग कर लें। कैरी को मिक्सी में पीस लें। इसमें वही पानी इस्तेमाल करें जो आपने उबालने के लिए प्रयोग किया था। इसे वापस गैस पर चढ़ाएं। इसमें चीनी, भुना जीरा, काला नमक डाल लें। चटपटे की शौकीन हैं तो जरा से चिली फ्लेक्स भी डाल सकती हैं। यह एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार होगा। आप इसे एक कांच के जार में भरकर रख सकती हैं। जब मेहमानों के सामने सर्व करना हो तो दो से तीन चम्मच एक गिलास में डालें। इसमें पानी और कुटी बर्फ डाल लें।

स्मोकी फ्लेवर है पसंद तो

अगर आपको ड्रिंक में स्मोकी फ्लेवर पसंद है तो कैरी को कूकर में पकाने से पहले इसे गैस पर हल्का सा सेंक लें। सेंकने से इसकी स्मैल बदल जाएगी।

देसी ड्रिंक में दे सकते हैं ट्विस्ट

अगर आप एक्सपेरिमेंट के शौकीन हैं तो इसके तैयार पल्प को गिलास में निकालने के बाद पानी की जगह सोडा या कोल्डड्रिंक भी डाल सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से शरीर लू से बचा रहता है।

Leave a comment