Jaat Box Office
Jaat Box Office

Jaat Box Office: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन थ्रिलर ‘जाट’ का जादू पूरे वीकेंड पर बरकरार रहा। सोमवार को भी इस वीकेंड में शामिल किया जा रहा है क्योंकि अंबेडकर जयंती की पूरे देश में छुट्टी थी। कुलमिलाकर ओपनिंग वीकेंड ‘जाट’ के लिए ठीक-ठाक रहा। सोमवार को भी फिल्म ने सुबह की ऑक्यूपेंसी और टिकट बिक्री में अच्छा प्रदर्शन किया।

रविवार को  फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। रणदीप हुड्डा को विलेन दिखाने वाली इस फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 14.05 करोड़ की कमाई की, जो कि 40% की बढ़त है। हालांकि सोमवार को थोड़ी गिरावट तय मानी जा रही थी, लेकिन छुट्टी के फायदे ने इसे संभाल लिया। सोमावार को पहले दिन से ज्यादा टिकट बिके। सोमवार दोपहर 2 बजे तक ‘जाट’ ने लगभग 41,000 टिकट बेच दिए थे जबकि ओपनिंग डे पर इसी समय तक 37,200 टिकट बिके थे। यानी करीब 10% की बढ़त देखने को मिली। शाम और रात के शो ठीक-ठाक ही रहे क्योंकि मंगलवार को लोगों को काम पर पहुंचना था।

 सनी देओल की ये फिल्म अब तक 40.62 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। हालांकि, 18 अप्रैल को केसरी चैप्टर 2 के रिलीज होने से इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है। जाट बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी है और अगर यही ट्रेंड बना रहा तो फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। अगर जाट गुरुवार तक ठीक-ठाक प्रदर्शन करती है, तो वीकेंड में उसे पर्याप्त शोज मिल सकते हैं। 8–10 करोड़ का दूसरा वीकेंड मुमकिन है अगर शाम और रात के शो अच्छे चलते हैं। अगर सब सही चला तो फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

फिल्म की ऑक्यूपेंसी हर दिन बेहतर होती रही, खासतौर पर वीकेंड में। इससे पता चलता है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। लोगों ने एक-दूसरे से इसे देखने को कहा। सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जोड़ी का भी कमाल रहा। खासकर एक्शन प्रेमियों के बीच सनी देओल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे दर्शक अकसर दोबारा भी थिएटर जाते हैं। अंबेडकर जयंती की छुट्टी ने फिल्म को वीकेंड में भी बूस्ट दिया, जो कि अगले वीकेंड तक इसे खींचने में मदद कर सकता है। सनी देओल की ‘गदर 2’ को यहां नहीं भूला जा सकता। उस फिल्म की धमक ऐसी थी कि लोग यहां खिंचे चले आ रहे हैं।

‘केसरी चैप्टर 2’ का पहले से ही अच्छा प्रचार है और अगर पहला पार्ट पसंद आया था तो दर्शकों की उम्मीदें भी ज्यादा होंगी। सो साफ है कि इस फिल्म का माहौल बना चुका है। तय ही है कि ‘जाट’ स्क्रीन शेयर कम हो सकती है, सो नई फिल्म आने से जाट के शो और स्क्रीन घट सकते हैं, जिससे कलेक्शन पर सीधा असर पड़ेगा। यहां बस यह है कि केसरी एक्शन-ड्रामा नहीं है, तो दोनों फिल्मों का टारगेट ऑडियंस अलग होगा और दर्शक बंट नहीं सकते हैं।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...