Netflix Top 12 Korean Drama Series
Korean Drama Series on Netflix

Korean Drama Series on Netflix: हम सभी जानते हैं, कोरियन ड्रामा सीरीज दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। और नेटफ्लिक्स जैसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर इन ड्रामा सीरीज की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, और कॉमेडी जैसी अलग-अलग जॉनर में तैयार किए गए। ये शोज दर्शकों को एक नई और दिलचस्प दुनिया में ले जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं। तो आज हम आपके लिए 15 बेहतरीन नेटफ्लिक्स कोरियन ड्रामा सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं। जिसमें आप रोमांटिक लव स्टोरीज से लेकर दिलचस्प थ्रिलर(Thriller Movies) और कॉमेडी ड्रामा(Comedy Drama)तक कई बेहतरीन शोज एंजॉय कर सकते हैं। आइए नेटफ्लिक्स की टॉप 15 बेहतरीन कोरियन ड्रामा सीरीज की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

12.द स्कूल नर्स फाइल्स (2020)

YouTube video

“द स्कूल नर्स फाइल्स” एक फेंटेसी थ्रिलर है। जिसमें एक स्कूल की नर्स की कहानी को दर्शाया गया है। जिसके पास कुछ खास शक्तियां होती हैं, जिसके जरिए वह कई रहस्यमय घटनाओं और खतरों से निपटती है। अगर आप थ्रिलर फैंटेसी शोज एंजॉय करते हैं। तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

निर्देशक – ली जंग-की

अभिनीत – जंग यू-मि, किम डोंग-यू, चोइ बिन-सेो

IMDB Rating – 7.1/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

11.स्वीट होम (2020)

YouTube video

स्वीट होम एक हॉरर, थ्रिलर कोरियन ड्रामा है। जिसमें एक अपार्टमेंट में रहने वाले लोग मॉन्सटर्स का सामना करते हैं। और एक लड़का अपने डर और दर्द से लड़ते हुए इस परेशानी से बाहर निकालने की कोशिश करता है। ये ड्रामा सीरीज एक खतरनाक स्थिति में दोस्ती, मानवता और संघर्ष की कहानी को दर्शाता है। ऐसे में आप इसे जरूर ट्राई कर सकते हैं।

निर्देशक – ली ईल-ह्यून

अभिनीत – सोंग कांग, ली जिन-उक, ली हो-जीयंग

IMDB Rating – 7.8/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

10.आर्थडाल क्रॉनिकल्स (2019)

YouTube video

“आर्थडाल क्रॉनिकल्स” ड्रामा सीरीज एक काल्पनिक दुनिया में सेट है। जिसमें वहां मौजूद शक्तिशाली जनजातियों के बीच के संघर्षों और राजनीति को दर्शाया गया है। ये एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो दर्शकों को एक बेहतरीन रोमांचक सफर पर ले जा सकता है। ऐसे में अगर आप एक्शन, रोमांस और ड्रामा सीरीज पसंद करते हैं। तो ये आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

निर्देशक – किम जॉयक

अभिनीत – जॉन्ग-गे, सो चाओ-न, शिक सु

IMDB Rating – 7.9/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

9.इट्स ओके टू नॉट बी ओके (2020)

YouTube video

पॉपुलर कोरियन ड्रामा सीरीज “इट्स ओके टू नॉट बी ओके” मेंटल हेल्थ के जरूरी मुद्दों पर आधारित है। जिसमें मेंटल हॉस्पिटल में काम करने वाले लड़के और एक राइटर के बीच की कहानी है। जो अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से जूझते हुए एक दूसरे की मदद करते हैं। ये कहानी मानसिक विकारों को समझने और निपटने के बारे में सकारात्मक संदेश देती है। और आपके दिल को पूरी तरह छू सकती हैं।

निर्देशक – पार्क शिन-ह्यो

अभिनीत – किम सो-ह्योन, किम सु-आ, ओ जे-यूंग

IMDB Rating – 8.2/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

8.माय लव फ्रॉम द स्टार (2013-2014)

YouTube video

“माय लव फ्रॉम द स्टार” एक बेहद खूबसूरत रोमेंटिक, साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज है। जिसमें डो मिन जू नाम की एक एलियन की कहानी को दर्शाया गया है। जो पिछले 400 सालों से पृथ्वी पर है और एक प्रसिद्ध अभिनेत्री से प्यार कर बैठता है। सीरीज में दोनों के बीच के प्यार, रोमांस, फैंटसी और कॉमेडी को दिखाया गया है। ये शो इमोशंस और प्यार की गहराइयों को दर्शाता है। जिसे आप जरूर देख सकते हैं।

निर्देशक – चो ह्यून-तैक

अभिनीत – किम सु-आ, जून जी-हे, किम सॉन्ग-सु

IMDB Rating – 8.2/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

7.इटावन क्लास (2020)

YouTube video

इटावन क्लास पार्क सेरोई को कहानी है, जो अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए इटावन में एक रेस्टोरेंट खोलता है। जिसे वहां कहीं मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन वह अपने परिश्रम और जिद से उन सभी को मात देता है। ऐसे में संघर्ष, दोस्ती और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी को दर्शाता ये शो आप जरूर देख सकते हैं।

निर्देशक – किम सांग-ह्यो

अभिनीत – पार्क सो-जून, किम दा-मि, यू जे-मिन

IMDB Rating – 8.3/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

6.हीलर (2014-2015)

YouTube video

कोरियन ड्रामा सीरीज ‘हीलर’ सस्पेंस और एक्शन से भरपूर नेटफ्लिक्स मस्ट वॉच है। जिसमें एक जर्नलिस्ट एक सीक्रेट मिशन पर काम करता है। और एक टीवी रिपोर्टर के साथ मिलकर पुराने कई राजों को उजागर करने में कामयाब रहता है। ये ड्रामा सीरीज थ्रिलर, एक्शन और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण है। ऐसे में अगर आप सस्पेंस और एक्शन देखना पसंद करते हैं। तो ये आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है।

निर्देशक – ली जंग ह्यो

अभिनीत – जी चांग-वूक, पार्क मिन-यंग, किम मि-गन

IMDB Rating – 8.3/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

5.किंगडम (2019-2020)

YouTube video

किंगडम एक ऐतिहासिक थ्रिलर कहानी है जिसमें एक रहस्यमय बीमारी के कारण लोग जोंबी में बदल जाते हैं। और इस बीमारी के संकट से निपटने के लिए एक राजकुमार ली चोंग को संघर्ष करना पड़ता है। सस्पेंस और एक्शन से भरपूर यह वेब सीरीज हर सीन में दर्शकों को रोमांचित करती है।
ऐसे में आप भी इसे एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – किम यून-हिन

अभिनीत – जो जी-ह्यून, रास्टल्ली, पार्क वू-शिक

IMDB Rating – 8.3/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

4.विंचेंजो (2021)

YouTube video

एक बेहद हैंडसम इटैलियन माफिया वकील की कहानी विंचेंजो एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण है। जिसमें आप एक रियल एस्टेट कंपनी के भ्रष्टाचार और माफिया के बीच जबरदस्त फाइट को एंजॉय कर सकते हैं। ये शो हर एपिसोड के साथ दर्शकों को बंधे रखता है।

निर्देशक – किम ही-वॉन

अभिनीत – सोंग जून-की, जिओन येओ-बिन,ओक टैक्स-यों,जो हान-चुल

IMDB Rating – 8.5/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

3.गॉब्लिन (2016-2017)

YouTube video

पॉपुलर कोरियन ड्रामा सीरीज गॉब्लिन किम शिन की कहानी है। जो सीरीज में एक अमर प्राणी होता है और 400 सालों से पृथ्वी पर अपने मोक्ष के लिए भटक रहा है। और अंत में उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। ये वेब सीरीज रोमांस और फैंटेसी का बेहतरीन मिश्रण है। जिसे आप नेटफ्लिक्स पर जरूर एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – ली ईल-ह्यून

अभिनीत – गोंग यू, किम गो-उन, ली डोंग-ह्वोक

IMDB Rating – 8.6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

2.रिप्लाई 1988 (2015-2016)

YouTube video

रिप्लाई 1988 एक दिलचस्प ड्रामा है, जिसमें 1980s के दौरान पांच दोस्तों और उनके परिवारों के जीवन की कहानी को दर्शाया गया है। इस खूबसूरत वेब सीरीज में दिल, दोस्ती, परिवार और प्यार के मजबूत रिश्तों के बारे में दर्शाया गया है। जो आपको हर एपिसोड के साथ एक भावनात्मक यात्रा पर ले जा सकता है।

निर्देशक – शिउ टींग

अभिनीत – ली ह्वांग, हेक आ, पार्क सर्वो

IMDB Rating – 8.6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

1.क्रैश लैंडिंग ऑन यू (2019)

YouTube video

क्रैश लैंडिंग ऑन यू एक साउथ कोरियन लड़की युन सेरी की कहानी है। जो एक पैराग्लाइडिंग दुर्घटना के बाद नॉर्थ कोरिया में पहुंच जाती है। और वहां उसकी मुलाकात एक नॉर्थ कोरियन कॉम्ब्रेड से होती है। रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल उतार-चढ़ाव से भरपूर ये कोरियन ड्रामा नेटफ्लिक्स मस्ट वॉच है। जिसे आप जरूर जरूर एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – ली जे-ह्यून

अभिनीत – हायुन बिन, सोन ये-जिन, किम सु-आ

IMDB Rating – 8.7/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

रिलीज़ डेटटाइटलप्लेटफार्मजेनर
14 दिसंबर 2019क्रैश लैंडिंग ऑन यूनेटफ्लिक्सरोमांस, ड्रामा, कॉमेडी
2 दिसंबर 2016गॉब्लिननेटफ्लिक्सरोमांस, फैंटेसी, ड्रामा
31 जनवरी 2020इटावन क्लासनेटफ्लिक्सड्रामा, रोमांस, थ्रिलर
20 जून 2020इट्स ओके टू नॉट बी ओकेनेटफ्लिक्सरोमांस, ड्रामा, मेडिकल
20 फरवरी 2021विंचेंजोनेटफ्लिक्सएक्शन, रोमांस, ड्रामा
25 जनवरी 2019किंगडमनेटफ्लिक्सऐतिहासिक, थ्रिलर, हॉरर
18 दिसंबर 2013माय लव फ्रॉम द स्टारनेटफ्लिक्सरोमांस, फैंटेसी, ड्रामा
8 दिसम्बर 2014हीलरनेटफ्लिक्सरोमांस, एक्शन, थ्रिलर
24 जुलाई 2020द स्कूल नर्स फाइल्सनेटफ्लिक्सफैंटेसी, थ्रिलर
18 दिसंबर 2020स्वीट होमनेटफ्लिक्सथ्रिलर, हॉरर, एक्शन
22 जून 2019आर्थडाल क्रॉनिकल्सनेटफ्लिक्सऐतिहासिक, रोमांस, एक्शन
23 जनवरी 2016रिप्लाई 1988नेटफ्लिक्सरोमांस, ड्रामा, कॉमेडी

FAQ | क्या आप जानते हैं

“क्रैश लैंडिंग ऑन यू” क्यों इतना लोकप्रिय है?

क्रैश लैंडिंग ऑन यू की कहानी दिल को छूने वाली है। इसके अलावा बेहतरीन प्रोडक्शन टीम के साथ और मुख्य कलाकारों, ह्यून बिन और सोन ये-जिन के बीच शानदार केमिस्ट्री ने इसे ग्लोबल हिट बना दिया। 

“इटावन क्लास” में कौन से प्रमुख विषय हैं?

शो “इटावन क्लास” सामाजिक न्याय, समानता, दोस्ती और बदला लेने के मुद्दों पर आधारित है। 

“इट्स ओके टू नॉट बी ओके” की कहानी क्या है?

इट्स ओके टू नॉट बी ओके शो एक मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता और एक बच्चों की किताब लेखिका के बारे में है, जो मानसिक रोगों से जूझ रही है। वे एक-दूसरे की मदद करते हैं और एक-दूसरे के आघात को ठीक करते हैं। 

“विंचेंजो” में क्या खास है?

“विंचेंजो” शो क्राइम, कॉमेडी, रोमांस और एक्शन का अद्भुत मिश्रण है, जो दिलचस्प ट्विस्ट और डार्क ह्यूमर से भरपूर है।

“किंगडम” की कहानी क्या है?और इसके कितने सीजन हैं?

किंगडम जोसियन काल में सेट है, जहां एक क्राउन प्रिंस एक रहस्यमय महामारी की जांच करता है जो पूरे साम्राज्य में फैल रही है और उसे एक ज़ोंबी संकट का सामना करना पड़ता है।”किंगडम” के दो सीज़न हैं।

“माय लव फ्रॉम द स्टार”क्यों लोकप्रिय है?

माय लव फ्रॉम द स्टार में किम सू-ह्यून और जून जी-ह्यून के बीच की केमिस्ट्री, बहुत ही आकर्षक है, और यह रोमांस, साइंस फिक्शन और कॉमेडी का अद्भुत मिश्रण है।

“स्वीट होम” किस तरह का शो है?

“स्वीट होम” एक हॉरर और सर्वाइवल थ्रिलर है, जहां एक अपार्टमेंट में लोग राक्षसों से लड़ते हैं, जो मानवों को भयानक जीवों में बदल देते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...