Fake Aadhar Card on Chatgpt
Fake Aadhar Card on Chatgpt

Overview: ChatGPT ने पार कर दी सारी हदें! बना डाला फर्जी आधार और पैन कार्ड?

Chatgpt Make Fake Aadhar Card: इन दिनों सोशल मीडिया पर Ghibli ट्रेंड काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई अपनी Ghibli इमेज बनाने के लिए तरह-तरह के एआई टूल्स का इस्तेमाल कर रहा है। एआई से अपनी तस्वीर बनाना जितना मजेदार है, यह उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है। Ghibli ट्रेंड के बीच एआई ने एक ऐसा फर्जी डॉक्यूमेंट बना दिया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने एआई के जरिए फेक पैन कार्ड और आधार कार्ड बनाया है। इसने इंटरनेट यूजर्स के बीच में बहस छेड़ दी है। 

Fake Aadhar Card on Chatgpt: इन दिनों सोशल मीडिया पर Ghibli ट्रेंड काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई अपनी Ghibli इमेज बनाने के लिए तरह-तरह के एआई टूल्स का इस्तेमाल कर रहा है। एआई से अपनी तस्वीर बनाना जितना मजेदार है, यह उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है। Ghibli ट्रेंड के बीच एआई ने एक ऐसा फर्जी डॉक्यूमेंट बना दिया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने एआई के जरिए फेक पैन कार्ड और आधार कार्ड बनाया है। इसने इंटरनेट यूजर्स के बीच में बहस छेड़ दी है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फेक आधार कार्ड 

एक एक्स यूजर यशवंत साईं पालघाट @yaswanthtweet ने अपने अकाउंट के जरिए एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “चैटजीपीटी नकली आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बना रहा है। यह एक गंभीर जोखिम हो सकता है।” यूजर‌ ने इस बात पर भी जोर दिया कि एआई तकनीक पर नियंत्रण पाना बहुत ही जरूरी हो चुका है।

इस पोस्ट में यूज़र ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उसने एक प्रॉम्प्ट के जरिए एक फेक आधार कार्ड और पैन कार्ड क्रिएट किया है, जो कि बिल्कुल असली नजर आता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “तो क्या, इंटरनेट पर बहुत सारे आधार कार्ड टेम्पलेट और पैन कार्ड कार्ड टेम्पलेट उपलब्ध हैं। चैटजीपीटी ने केवल प्रशिक्षित डेटा के अनुसार इमेज तैयार की है। मुझे नहीं लगता कि कोई सुरक्षा जोखिम है।”

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

एआई द्वारा फेक आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाने वाले इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैंने अपनी डेट ऑफ बर्थ, नाम और एड्रेस डालकर एआई के जरिए आधार कार्ड बनाने की कोशिश क, तो उसने बिल्कुल एक असली डॉक्यूमेंट जैसा बना दिया।” अब सवाल यह है कि एआई कंपनी आधार कार्ड और पैन कार्ड का डाटा कहां से पा रही हैं? 

क्या सच में एआई बन सकता है असली डॉक्यूमेंट?

बता दें कि चैटजीपीटी या अन्य किसी भी तरह का एआई टूल व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग नहीं करता, लेकिन इसके बाद भी वह फर्जी आईडी बनाने में सक्षम है। इस तरह से साइबर अपराधियों को एक बड़ा हथियार मिल सकता है, इससे चोरी का खतरा तो बढ़ेगा ही इसके साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी की संभावनाओं में भी काफी उछाल नजर आ सकता है। 

अपने डॉक्यूमेंट की सेफ्टी कैसे की जाए?

एआई के इस नए कारनामे के चलते लोगों में खौफ है कि उनकी जानकारी और उनके डॉक्यूमेंट इस तरीके से खतरे में आ सकते हैं। एआई द्वारा की गई इस तरह की अजीबोगरीब हरकतों के चलते इस तरह की तकनीक पर सख्त निगरानी की जरूरत महसूस होती है। विशेषज्ञों की माने, तो सरकार और टेक कंपनियों को इसके लिए किसी तरह का हल निकालना चाहिए, ताकि तकनीक का दुरुपयोग ना किया जा सके।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...