Korean Fashion Trends: अगर आप रोजाना एक जैसी ब्लू जींस और व्हाइट शर्ट कॉम्बो पहन कर बोर हो चुकी हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल में हम उन कोरियन फैशन ट्रेंड्स के बारे में बात करेंगे, जो फैशन इंडस्ट्री में बने हुए हैं और इसे न सिर्फ सेलेब्स बल्कि टॉप लेवल की फैशनिस्टा भी अपनाती आई हैं। जैसे कि अब ट्रेंड में ओवरसाइज शर्ट नहीं बल्कि क्यूट टॉप हैं, न्यूट्रल शेड्स नहीं बल्कि पेस्टल शेड्स हैं और डेनिम नहीं बल्कि ट्राउजर और कार्गो हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही 6 शानदार कोरियन फैशन ट्रेंड्स के बारे में, जो गर्मी के मौसम में सही रहेंगे।
कोरियन रिलैक्स्ड पैंट्स

डेनिम जींस में आपको हो सकता है कि टाइट वाली फीलिंग आए लेकिन कोरियन पैंट्स रिलैक्स्ड लुक देते हैं और उतना ही ज्यादा कंफर्टेबल भी महसूस करते हैं। आप इन्हें पूरे दिन आराम से बिना किसी डिस्कम्फर्ट के पहन सकती हैं। यह कई खूबसूरत रंग जैसे ब्लैक, ब्राउन और बेज में आते हैं और यदि आपको कुछ मजेदार रंग पसंद है तो ग्रीन और ब्लू तो है ही। बात तो यह है कि आप इस कोरियन ट्रेंड को न सिर्फ सेलेब्स बल्कि फैशन इंफ्लुएंसर्स को भी पहने हुए देख सकती हैं।
पेस्टल टॉप

अब जमाना ओवर साइज शर्ट का नहीं रहा है अब मौसम है क्यूट टॉप्स, का जो बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। सबसे क्यूट तो लगता है ब्लश पिंक या पाउडर ब्लू कलर के टॉप। सॉफ्ट कलर, फिटेड सिलूएट्स और मिनिमल लेस डिटेलिंग वाले ये क्यूट टॉप न सिर्फ मीटिंग के लिए सही है बल्कि आप इन्हें पहन कर डिनर पर भी जा सकती हैं। यदि आपको कैजुअल वाइब्स चाहिए तो आप इन्हें जींस के साथ पेयर कीजिए या अधिक पॉलिश्ड लुक के लिए स्ट्रक्चर्ड ट्राउजर के साथ।
कार्गो पैंट

यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें घर से बाहर जाते हुए कई चीजें रखने का शौक रहता है तो कार्गो पैंट आपके लिए है। इनमें कई पॉकेट होते हैं जिनमें आप अपनी जरूरी चीजें आराम से रख सकती हैं। यदि आपको ऐसा लग रहा है कि कार्गो पैंट पहनने पर आपको अपनी स्टाइल या कंफर्ट के साथ कंप्रमाइज करना पड़ेगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कार्गो पैंट जितने कंफर्टेबल होते हैं उतने ही ज्यादा स्टाइलिश भी नजर आते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि ये इन दिनों कई रंगों में मिलने लगे हैं।
टेनिस स्कर्ट

क्या बिना किसी स्कर्ट के लड़कियों का वार्डरोब पूरा होता है? ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, इसलिए जब आप अपनी अलमारी में कोरियन फैशन ट्रेंड्स को शामिल करने का सोच ही रही हैं तो अपने लिए टेनिस स्कर्ट जरूर खरीद लें। ये न केवल शीक नजर आते हैं बल्कि आपके बेसिक लुक को भी खूबसूरत बना सकते हैं। साथ ही कंफर्टेबल महसूस कराने के साथ स्टाइलिश भी नजर आते हैं।
चंकी स्नीकर्स

चंकी स्नीकर्स देखने में जितने स्मार्ट होते हैं उतने ही ज्यादा कंफर्टेबल भी होते हैं। आप इन्हें ब्रन्च डेट पर पहन कर जा सकती हैं या फिर दोस्तों के साथ कॉफी डेट पर भी। खास बात यह है कि ये न सिर्फ कार्गो, ट्राउजर और डेनिम के साथ अच्छे लगते हैं बल्कि आप इन्हें स्कर्ट और ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं।
