joint family sitting in a garden
joint family sitting in a garden

Summary: शादी के बाद जॉइंट फैमिली में कभी ना बदलें ये 5 चीजें

शादी के बाद जॉइंट फैमिली में एडजस्ट करने में काफी परेशानी होती है, लेकिन आप जॉइंट फैमिली में कभी भी ये 5 चीजें बदलने की गलती कभी ना करें।

Adjusting in a Joint Family: शादी जीवन का एक नया अध्याय होता है और हर लड़की का जीवन शादी के बाद बदल ही जाता है। ससुराल के तौर तरीके वैसे नहीं होते हैं, जैसे उनके मायके में हुआ करते थे। वे ससुराल में वैसे नहीं रह पाती हैं, जैसे अपने घर में रहा करती थीं, खासकर तब उनकी शादी किसी जॉइंट फैमिली में हुई हो। वहां वे अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर पाती हैं और ना ही किसी तौर-तरीके को बदल पाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें एडजस्ट करने में काफी परेशानी होती है। उन्हें हर चीज़ के लिए पहले बड़ों से पूछना पड़ता है और उनकी अनुमति लेनी पड़ती है। अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें ससुराल में रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़ते हैं। इसलिए शादी के बाद कभी भी जॉइंट फैमिली में ये 5 चीजें बदलने की गलती कभी ना करें।

a woman cooking in kitchen holding spoon
Do not try to separate the kitchen

अगर आपकी शादी जॉइंट फैमिली में हुई है तो आपको यह बात अच्छे से पता होगी कि जॉइंट फैमिली में एक ही किचन होता है और वहां सभी लोगों का खाना साथ में ही बनता है। ऐसे में आप एकदम से किचन में अपनी पसंद का खाना खुद से अलग से ना बनाने लगें। अगर आप ऐसा करती हैं तो घर के बड़ों को यही लगेगा कि आप आते ही अपना किचन अलग करने की कोशिश कर रही हैं। आपके ऐसा करने से रिश्तों में दरार पड़ता है और शुरुआत में ही आपका रिश्ता अपनों के साथ अच्छा नहीं बन पाता है।    

a woman enjoying food in a dinning table
best snacks for Best Snacks for Women

जॉइंट फैमिली में सभी लोग साथ बैठकर खाना खाते हैं। ऐसे में आप ससुराल में अपना खुद का नियम ना बनाएं और अकेले बैठ कर खाना शुरू ना कर दें। ऐसा करने से ससुराल में आपकी नकारात्मक छवि बनती है और सबको ऐसा लगता है कि आप आते ही घर को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।  

showing hand with clooths cleaning glass
Do not divide the work on your own

जॉइंट फैमिली है तो लाजिमी है कि यहाँ सभी लोग मिल बाँट कर काम करेंगे। ऐसे में आप खुद से अपनी सुविधानुसार और अपनी पसंद का काम करना ना शुरू कर दें। ऐसा करने पर सबको लगेगा कि आप कामचोर हैं और काम नहीं करना चाहती हैं।

Do not question the customs of the house

हर घर के अपने कुछ खास तौर-तरीके होते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि जैसा आपके मायके में होता है वैसा ही आपके ससुराल में भी हो। इसलिए आप ससुराल के तौर-तरीकों में बारे में कोई भी नकारात्मक बात ना करें और ना ही सवाल उठाएं कि यहाँ यह नहीं होना चाहिए।

अगर आपके पति शादी से पहले से ही घर खर्च के लिए पैसे देते रहे हैं तो आप आते ही उन्हें ऐसा करने से बिलकुल मना ना करें। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपका ऐसा बर्ताव आपके पति को बिलकुल भी पसंद नहीं आएगा और उन्हें ऐसा लगेगा कि आप उन्हें उनके परिवार से दूर करने की कोशिश कर रही हैं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...