a couple walking with their dog in beautiful outddor
Benefits for Couples when Spending time with Nature Credit: Istock

Summary: रिश्ते को प्रकृति के बीच निखारने का मौका दें

जब आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर प्रकृति के सानिध्य में समय बिताते हैं तो आप दोनों एक दूसरे को अपना पूरा समय दे पाते हैं बिना किसी दूसरे कार्य के भटकाव के।

Benefits of Nature for Couples: अपने साथी के साथ प्रकृति में समय बिताना न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है बल्कि आपका रिश्ता भी प्रकृति के सानिध्य में स्वस्थ बनता है। आज इस लेख में हम बात कर रहे हैं, किस तरह प्रकृति के साथ समय बिताकर अपने रिश्ते को आप स्वस्थ बना सकते हैं तथा कौन-कौन से फायदे आपको मिल सकते हैं। आईए जानते हैं इस लेख में..

जब आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर प्रकृति के सानिध्य में समय बिताते हैं तो आप दोनों एक दूसरे को अपना पूरा समय दे पाते हैं बिना किसी दूसरे कार्य के भटकाव के। इस समय आप दोनों का ध्यान एक दूसरे पर होता है तथा आपके पास मौका होता है एक दूसरे से खुलकर बात करने का तथा अपने रिश्ते में आई गलतफहमियों को दूर करने का। अक्सर प्रतिबद्ध समय के अभाव में रिश्तों में गलतफहमियां आ जाती है, जब आप अपने साथी के साथ में समय बिताते हैं तो यह गलतफहमियां दूर होती हैं तथा रिश्ते में प्यार बढ़ता है।

couple enjoying coffee on river sde area
Benefits for Couples when Spending time with Nature

घर और काम के स्ट्रेस में कई बार ऐसा होता है जब पति-पत्नी के बीच का छोटा सा झगड़ा बड़ा बन जाता है, ऐसे में जब आपका मन शांत होता है तो आप अपनी गलतियों पर अफसोस जताते हैं। इस स्थिति में जब आप अपने साथी के साथ प्रकृति के साथ समय बिता रहे होते हैं तब आपका तथा आपके साथी का मन शांत होता है। ऐसे में आप अपने साथी से अपने गुस्से या फिर गलत व्यवहार के लिए माफी मांग सकते हैं। प्रकृति के साथ बिताया गया शांत समय आपको अपनी गलतियों को समझने तथा माफी मांग कर अपने रिश्ते में फिर से प्यार भरने का एक मौका प्रदान करता है।

प्रकृतिक दृश्य को निहारना, उसकी सुंदरता के बारे में अपने साथी से बात करना, प्रकृति में चहचहाते पक्षियों की आवाजों को सुनना, यह सब स्थिति आपके मन पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। आप अपने साथी के साथ हैं, उसे अपने दिल की बात कर पा रहे हैं, अपने रिश्तों में आई गलतफहमियों को दूर कर पा रहे हैं, यह सभी विचार आपको शांत करते हैं तथा खुशी प्रदान करते हैं। जब आप अपने साथी के साथ खुश रहते हैं तो आपका मानसिक स्वास्थ्य तथा शारीरिक स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहता है और आप तनाव मुक्त रहते हैं।

प्रकृति में अपने साथी के साथ समय बिताना किस तरह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, इसकी बात हम ऊपर कर चुके हैं। जब आप मानसिक और शारीरिक रूप से ज्यादा स्वस्थ और खुश रहते हैं, तब आप ज्यादा बेहतर कार्य कर पाते हैं। आपकी खुशी के साथ आपकी कार्य कुशलता में भी बढ़ोतरी होती है। आप अधिक विचारशील होते हैं तथा अपने कार्य को ज्यादा अच्छे से और जल्दी कर पाते हैं। जब आप अपने काम को लेकर ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं तो आपका आपके कार्य क्षेत्र में अधिक विकास होता है।

आप अपने रिश्ते में खुश होने पर अपनी हर खुशी अपने साथी के साथ साझा करते हैं। किसी भी रिश्ते में विकास व्यक्तिगत नहीं होता, वह आपके साथी के साथ साझा रूप में होता है, आपके साथी के योगदान के साथ। जब आप प्रकृति के साथ समय बिताते हैं तो आप अपने साथी को न सिर्फ अपने साथ समय बिताने में साझा बनाते हैं, बल्कि अपने दिल की बातों के साथ, अपने विश्वास, कामयाबी तथा खुशी हर चीज में साझा करते हैं।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...