Bandhej Saree In Navratri: चैत्र नवरात्रि का महापर्व चल रहा है और सभी माता की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। घर, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में देवी आराधना का क्रम जारी है। यह ऐसा समय होता है जब पूजन पाठ अनुष्ठान काफी ज्यादा किए जाते हैं। किसी के साथ माता रानी को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं को पारंपरिक कपड़े और पहने हुए देखा जाता है। इस मौके पर आप भी शानदार बंधेज साड़ी पहन सकती हैं।
साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो किसी भी महिला की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। इसकी एक से बढ़कर एक वैरायटी मार्केट में मिल जाती है। जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं। बंधेज गुजराती डिजाइन साड़ी है जो पहनने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। इस साड़ी की खूबसूरती की वजह से इससे शादी विवाह से लेकर त्योहार और किसी भी खास मौके पर पहना जा सकता है। नवरात्रि में भी आप इसे गुजराती स्टाइल में पहन कर स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे तैयार हो सकती हैं।
चुने बंधेज की एक से बढ़कर एक डिजाइन

आपको बंधेज साड़ी की बाजार में एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी। नवरात्रि में वैसे भी इस तरह की साड़ी पहनना शुभ माना जाता है। इसमें जो खूबसूरत रंग होते हैं वह समृद्धि और सुहाग के प्रतीक हैं। आप कॉटन सिल्क या जॉर्जेट किसी भी कपड़े की बंधेज साड़ी खरीद सकते हैं। फिलहाल गर्मियों का मौसम है उस हिसाब से यह फैब्रिक आपको कंफर्टेबल रखने का काम भी करेंगे।
गुजराती स्टाइल में डाले पल्लू

बंधेज की साड़ी को वैसे तो आप नॉर्मल तरीके से भी पहन सकती हैं लेकिन अगर आप गुजराती पल्लू स्टाइल में इसे पहनेंगी तो और भी खूबसूरत लगेंगी। गुजराती स्टाइल में साड़ी के पल्लू को आगे से दाएं कंधे पर डाला जाता है। इस तरह से इसकी बॉर्डर और डिजाइन उभर कर दिखाई देती। आप पल्लू पर हल्की प्लीट्स बनाकर एक पिन लगाकर इसे छोड़ सकते हैं। इस तरह से आप और भी अट्रैक्टिव नजर आएंगे।
पहनें ट्रेडीशनल ज्वेलरी
वैसे तो साड़ी ही किसी भी महिला की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी है। लेकिन अगर इसके साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहन ले जाए तो लुक में चार चांद लग सकते हैं। आप बंधेज साड़ी के साथ कुंदन या पोलकी का नेकलेस हल्का या भारी अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकते हैं। इसके साथ कानों में झुमके और नथ भी पहनी जा सकती है। अगर आपको मांग टीका लगाना पसंद है तो वह भी लगाया जा सकता है। यह आपको रॉयल लुक देने का काम करेगा। आप अपनी साड़ी के कलर से मैच करती खूबसूरत चूड़ियों का सेट भी पहन सकते हैं। पैरों में पहनी गई पायल आपकी सुंदरता को बढ़ा देगी।

लगाएं जुड़े में गजरा
अगर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं तो लो बन बनाकर उसे पर मोगरे या फिर गुलाब का गजरा लगा सकती हैं। इस तरह से आपके घर में भी नहीं लगेगी और मांग टीका के साथ यह लुक परफेक्ट भी लगेगा। जिन लोगों को क्लासिक टच चाहिए उनके लिए यह बेस्ट है।
मेंहदी और आलता
नवरात्रि की पूजन के दौरान वैसे भी मेहंदी और आलता लगाना काफी शुभ माना गया है। अपने लुक को खूबसूरत और ट्रेडिशनल बनाने के लिए आप भी हाथों और पैरों में इसे लगा सकते हैं। यह सौभाग्य का प्रतीक भी है और आकर्षक भी लगेगा। तैयार होने के बाद सिंदूर और बिंदी लगाना ना भूलें। यह आपको परफेक्ट पारंपरिक टच देने का काम करेगा।
