Saree Inspiration For Navratri
Saree Inspiration For Navratri

Saree Inspiration For Navratri : अधिकतर व्रत त्योहार और पूजा पाठ के दौरान महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में बात पारंपरिक साड़ी की करें। तो ये आजकल इंडिया में टॉप सेलिब्रिटीज से लेकर यंग गर्ल्स तक सभी के बीच काफी पॉपुलर है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, नवरात्रि का त्योहार जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के दौरान पूजा कीर्तन आदि में ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स ट्राई करना चाहती हैं। तो बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज जैसे प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और मृणाल ठाकुर तक सभी के लेटेस्ट साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर। स्टाइलिश साड़ी लुक क्रिएट कर सकती हैं। आइए नवरात्रि के लिए कुछ बेस्ट साड़ी लुक्स जानते हैं।

नवरात्रि पूजा में करें इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साड़ी लुक्स रीक्रिएट

प्रतिभा रांटा

हीरामंडी और लापता लेडीज में नजर आने वाली प्रतिभा रांटा। असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। ऐसे में प्रतिभा के इस साड़ी लुक की बात करें। तो उन्होंने मिंट ग्रीन कलर की ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ कैरी किया है। स्टाइलिश लीफ बॉर्डर के साथ सिंपल प्लेन साड़ी काफी खूबसूरत है। जिसे आप सटल बेस और स्मोकी आई मेकअप के साथ ट्राई कर सकती हैं।

नितांशी गोयल

लापता लेडीज की फूल कुमारी यानी एक्ट्रेस नितांशी गोयल अपने एथेनिक लुक्स से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। नितांशी ने इस लुक में बेहद खूबसूरत व्हाइट फ्लावर प्रिंटेड येलो ऑर्गेंजा साड़ी को कैरी किया है। जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी नवरात्रि में कुछ सुपर लाइट वेट और मिनिमल ट्राई करना चाहती हैं। तो नितांशी से इस सिंपल लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

रश्मिका मंदाना

अपनी बेहतरीन साड़ी लुक्स से नए ट्रेंड सेट करने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ये लुक पूजा परफेक्ट है। रश्मिका मंदांना इस लुक में येलो कलर की बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने खूबसूरत स्टड इयररिंग्स, नेक चोकर और मैचिंग बैंगल्स के साथ पेयर किया है। पूजा के दौरान येलो साड़ी स्टाइल करना चाहती हैं। तो रश्मिका के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

मृणाल ठाकुर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साड़ी लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। ऐसे में मृणाल के इस खूबसूरत लुक की बात करें। तो उन्होंने इस लुक में बेहद खूबसूरत पर्पल बनारसी साड़ी को सिंपल ब्लाउज के साथ कैरी किया है। बनारसी साड़ियां पूजा फंक्शंस में काफी अच्छी लगती हैं। ऐसे में आप भी सटल मेकअप, हैवी झुमका और गजरा हेयर स्टाइल के साथ मृणाल का लुक ट्राई कर सकती हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस लुक में ब्लू कलर की बेहद खूबसूरत कांजीवरम साड़ी को ट्रेडिशनल स्टाइल में ड्रेप किया है। आलिया भट्ट इस कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने ट्रेडिशनल गोल्डन झुमको, सटल पिंक मेकअप, ब्लैक बिंदी, बन हेयरस्टाइल और फ्रेश गजरे के साथ कंप्लीट किया है। ऐसे में आप भी इस नवरात्रि पूजा फंक्शन में आलिया का साड़ी लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...