Technosmart Mom
Technosmart Mom Credit: Tips For Technosmart Mom

Technosmart Mom: हर महिला चाहती है कि वह स्‍मार्ट दिखे, समय के साथ नई चीजों को अपनाएं। खासकर जब बात आती है बच्‍चों की बराबरी की तो हर मां उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है। आजकल अधिकांश महिलाएं जॉब करने के साथ घर संभालती हैं, बच्‍चों का होमवर्क कराती हैं और परिवार ही हर छोटी-बड़ी चीजों को खुद ही हैंडल करती हैं। लेकिन कई बार तकनीकी ज्ञान कम होने की वजह से वह बच्‍चों के सामने खुद को कमतर और असहाय मान लेती हैं। ऑफिस हो या घर टेक्‍नोलॉजी हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुविधाएं लेकर आई है, बस जरूरत है इसे सही ढंग से अपनाने की। यदि आप भी नए युग में बच्‍चों के साथ बराबरी करना चाहते हैं तो आपको टैक्‍नोस्‍मार्ट मॉम बनना होगा। इन स्‍मार्ट टिप्‍स को अपनाकर आप स्‍मार्ट मॉम बन सकती हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

करें स्‍मार्ट वर्क

Technosmart Mom-मॉम बनें टैक्‍नोस्‍मार्ट
do smart work

एक सर्वे के मुताबिक महिलाएं औसतन एक हफ्ते में लगभग 18.2 घंटे घर के कामों में बिताती हैं जिसमें क्‍लीनिंग,शॉपिंग और कुकिंग शामिल है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं पिछले दो दशक पहले महिलाएं 44 घंटे प्रति सप्‍ताह घर के कामों में बिताती थी। इसकी वजह है टेक्‍नोलॉजी। जी हां, अब महिलाएं टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल करके अपने कामों को जल्‍द और आसानी से खत्‍म कर लेती हैं। इसलिए महिलाओं को समय के साथ चलना होगा ताकि वह स्‍मार्ट वर्क करें न कि हार्ड वर्क।

बनें बच्‍चों के रोल मॉडल

यदि टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में आप बच्‍चों की बराबरी करना चाहते हैं तो टेक्‍नोफ्रेंडली बनें। आजकल बच्‍चे किताबी ज्ञान के अलावा मोबाइल से पढ़ना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह डिजीटल युग के हर छोटे-बड़े बदलावों से अपडेटेड रहते हैं। आप भी अपने सास-बहू के सीरियल और मू‍वींज को छोड़ टेक्‍नोलॉजी को समझने का प्रयास करें। मोबाइल में नए एप्‍स डाउनलोड करें और उससे सीखें। बच्‍चों के लिए रोल मॉडल बनें।

खुद से करें ऑर्डर

अधिकांश घरों में बच्‍चे ही सामान को ऑर्डर और पेमेंट करने का काम करते हैं। ऐसे में महिलाएं टेक्‍नोफ्रेंडली नहीं पातीं। इसलिए अपने मोबाइल का इस्‍तेमाल कर आप खुद से चीजों को ऑर्डर करें। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट करना सीखें। ऐसा करने से आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा और आप बच्‍चों की नजरों में टैक्‍नोस्‍मार्ट मॉम बन सकते हैं।

जेंजी भाषा सीखें

मॉम बनें टैक्‍नोस्‍मार्ट
learn genji language

महिलाएं यदि बच्‍चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती हैं तो उन्‍हें नए जमाने की भाषा सीखनी होगी। आजकल बच्‍चे एक-दूसरे से जेंजी लैंग्‍वेज में बात करते हैं या मोबाइल पर मैसेज करते हैं। ये लैंग्‍वेज आपको भले ही थोड़ी अटपटी लग सकती है लेकिन नए जमाने के साथ आपको जोड़ने में मदद कर सकती है। इसे सीखने के लिए आप मोबाइल पर एप डाउनलोड कर सकते हैं।

टेक आयोजनों में भाग लें

सरकार द्वारा समय-समय पर टेक्‍नोलॉजी से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आप यदि नई चीजों को सीखना चाहते हैं तो इन कार्यक्रमों में पार्टीसिपेट करें। इन कार्यक्रमों में प्रोद्धोगिकी से संबंधित जानकारियां दी जाती हैं जिससे आपको स्‍मार्ट चीजों को सीखने का मौका मिलेगा।

करें टेक्‍नो होमवर्क

वर्तमान में बच्‍चे अपनी पढ़ाई विभिन्‍न एप्‍स और चैनलों के माध्‍यम से करते हैं। यदि आप बच्‍चों के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल करके आप उनका होमवर्क कंपलीट कराने में सहायता कर सकते हैं।