Kanjivaram Saree: जब आप मार्केट जाएंगे तो महिलाओं के लिए ढेर सारी वैरायटी के आउटफिट मिल जाते हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न सभी अपने हिसाब से खरीदारी करते हैं। इंडियन आउटफिट में भी सूट, साड़ी, लहंगा जैसे कई ऑप्शन मिल जाते हैं। इनमें से साड़ी एक ऐसा इंडियन आउटफिट है, जो किसी भी महिला की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। साड़ी की खूबसूरती इसे हर मौके पर पहनने के लिए बेस्ट बनाती है। बात चाहे डेली वियर में पहनने की साड़ी की करें या फिर ऑफिस इवेंट या फिर वेडिंग फंक्शन की यह हर जगह खूबसूरत लगती है। वहीं बात जब कांजीवरम साड़ी की हो तो आपको खूबसूरत लगने से कोई नहीं रोक सकता।
कांजीवरम सिल्क साड़ी साउथ की सबसे खूबसूरत साड़ियों में से एक है। इसे केवल साउथ में ही नहीं बल्कि देशभर की महिलाओं के बीच पहचान हासिल है। इसका रिच टेक्सचर, जरी का काम और खूबसूरत बॉर्डर इसे खास बनाने का काम करती है। यह आपको स्टाइलिश बनाने के साथ पारंपरिक और रॉयल लुक देती है। आजकल लोगों में कांजीवरम सिल्क पहनने का चलन काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। अगर आपको किसी वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होना है तो भी यह बेस्ट ऑप्शन है। चलिए आज हम आपको कुछ सुंदर डिजाइन दिखाते हैं जो आपके लुक को परफेक्ट बनाएगी।
टेंपल बॉर्डर कांजीवरम साड़ी

अगर किसी रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कांजीवरम पहनना चाहते हैं तो क्लासिक डिजाइनर बॉर्डर वाली साड़ी चुनी जा सकती है। आपको मार्केट में मंदिर की संरचना वाली बॉर्डर की साड़ी आसानी से मिल जाएगी। इसकी बॉर्डर पर मंदिरों के गुंबद जैसी आकृति बनी होती है जो बहुत खूबसूरत लगती है। इसमें टॉवर की तरह पैटर्न होता है जो दक्षिण भारतीय मंदिरों की संरचना से मिलता जुलता है।
प्योर गोल्ड जरी साड़ी

यह कांजीवरम साड़ी की सबसे खूबसूरत वैरायटी है। यह इतनी सुंदर लगती है कि ऐसा लगेगा कि आपने सोना ही पहन लिया है। इसके रेशम की गुणवत्ता कमाल की होती है और इस पर असली सोने की जरी का काम किया जाता है। इस तरह की साड़ी शुद्ध रेशम से तैयार होती है जो इसे हैवी और टिकाऊ बनाता है। इसकी मुलायम बनावट की वजह से यह महिलाओं को काफी पसंद आती है। अगर आपके गोल्ड नहीं खरीदना है तो आप नीला, मैरून, हरा, लाल, बैंगनी जैसे रंग भी खरीद सकते हैं।
पैठानी कांजीवरम साड़ी

पैठानी साड़ी पहनने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। यह महाराष्ट्र की पारंपरिक साड़ी है। जब आप पैठानी कांजीवरम पहनेगी तो महाराष्ट्र और तमिलनाडु दोनों ही जगह की शैलियों का मिश्रण बहुत खास नजर आएगा। इस तरह की साड़ी में मोर, कमल और पौराणिक कथाओं से प्रेरित डिजाइन बनाए जाते हैं। इसमें जरी का बहुत बारीक वर्क किया जाता है।
मीनाकारी कांजीवरम साड़ी

मीनाकारी वर्क की कांजीवरम साड़ी पहनने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। यह पारंपरिक कांजीवरम साड़ी की सबसे प्रसिद्ध वैरायटी है। इसे अपनी बारीक डिजाइन और मीनाकारी वर्क के लिए पहचाना जाता है। इसमें रंगीन बारिक कढ़ाई की जाती है। फूल, पत्ती, पक्षी और पारंपरिक भारतीय मोटिफ्स की जटिल डिजाइन इन पर बनाई जाती है। यह सारा काम सोने की जरी से किया जाता है जो इसे ज्यादा आकर्षक बनाने का काम करता है।
