cactus plant

कैक्टस इतने खूबसूरत भी होते हैं

यह पौधे घर के माहौल को हराभरा और ख़ूबसरत बनाने के साथ वहाँ के माहौल और वातावरण को भी ख़ूबसूरत बनाते हैं। वर्तमान में ज़्यादातर लोग घर की सजावट के लिए बाज़ार में तरह तरह की कैक्टस की वैरायटी मौजूद है।

Cactus Varieties: हम सब घर की सजावट के लिए क्या नहीं करते हैं। तरह तरह से हम अपने घर को सजाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है पेड़ पौधे इसका सबसे अच्छा विकल्प होते हैं। आप अपने घर को सजाने और ख़ूबसूरत बनाने के लिए तरह तरह के इंडोर प्लांट लगा सकते हैं। यह पौधे घर के माहौल को हराभरा और ख़ूबसरत बनाने के साथ वहाँ के माहौल और वातावरण को भी ख़ूबसूरत बनाते हैं। वर्तमान में ज़्यादातर लोग घर की सजावट के लिए बाज़ार में तरह तरह की कैक्टस की वैरायटी मौजूद है। यह ख़ूबसूरत और रसीले पौधे देखने में ख़ूबसूरत और कम रखरखाव वाले होते हैं। कुछ ऐसे कैक्टस के पौधे जिसे आप अपने घर पर लगा सकते हैं। 

Also read: घर की सजावट के लिए पीस लिली का पौधा कैसे उगाएं: Peace lily Gardening

What is a cactus plant?

कैक्टस एक ऐसे परिवार से आता है जिसकी पंद्रह सौ से ज़्यादा प्रजातियाँ शामिल हैं। कैक्टस के इस परिवार को कैक्टेसी के नाम से जाना जाता है। इस वंश के अंतर्गत आने वाले सभी पौधों के नमूनों में अनूठी विशेषताएँ होती हैं। यह गर्म जलवायु के लिए अनुकूल, कम पानी लेने वाले और रेगिस्तानी इलाकों में भी लंबे समय तक ग्रो कर सकते हैं। लेकिन समय के साथ इन पौधों ने अपनी पत्तियाँ खो दीं और उनकी पत्तियों की जगह मज़बूत तने विकसित होने लगे। ये तने अक्सर नुकीले होते हैं, जो पानी को जमा करने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

Holiday Cactus

हॉलिडे कैक्टस एक ऐसी वरायटी है जिसे सबसे कम पानी की आवश्यकता होती है। यह पौधा ब्राजील के वर्षावन का मूल निवासी है। यह पौधा मोटे, चपटे तनों के साथ बढ़ता है। इस पौधे पर सर्दियों के आने पर लाल या गुलाबी फूल लगते हैं जो देखने में काफ़ी ख़ूबसूरत होता है। इस पौधे को हैंगिंग प्लांटर्स में लगाना ज़्यादा अच्छा माना जाता है, इससे इसके पौधों को फैलने का पूरा मौक़ा मिलता है। इस पौधे को लोग अपने घर के बाहर या फिर ऐसी जगह पर लगाया जाता है जहां पर हवा का अभाव होता है। 

Lady Finger Cactus

लेडी फिंगर कैक्टस एक ऐसी वरायटी है जिसे गोल्ड लेस कैक्टस भी कहा जाता है। यह मोटे, अंडाकार और लम्बे तनों वाल पौधा छह इंच की ऊंचाई तक बढ़ता है। इस पौधे को चमकीले हरे तने और सफेद, पीले और नारंगी रंग के स्पाइक्स के लिए जाना जाता है। ये स्पाइक्स नुकीले होते हैं लेकिन छूने पर नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि सर्दी खत्म होने के बाद पौधे में सफेद फूल लगते हैं। यह इतना शानदार दिखता है कि इसे रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी की मेरिट लिस्ट में जगह मिल गई है।

Saguaro Cactus

सगुआरो रेगिस्तानी कैक्टस के तौर पर जाना जाता है। यह पौधा मेक्सिको के सोनोरा के रेगिस्तानी इलाकों से संबंध रखता है। वहाँ पर यह पौधा बहुत ही बहुतायत संख्या में पाया जाता है। सगुआरो कैक्टस उन पौधों में से एक है जो अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह पौधा मनुष्यों को अपनी तरफ आकर्षित करत है। यह धीमी गति से बढ़ने वाल ख़ूबसूरत पौधा दो सौ सालों तक जिंदा रह सकता है। इस पौधे को मिट्टी के साथ गमलों में भी उगा सकता है! इस पौधे के मोटे और लम्बे तने को खिलने में लगभग चालीस साल लग जाता है। इस पौधे की भुजाएँ विकसित होने में तीस साल भी लग सकते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...