स्नेक प्लांट की ख़ास बात
यह औषधीय गुणों से भरपूर पौधा कई बीमारियों को दूर करने के साथ साथ अपने आसपास के वतवारन को भी शुद्ध बनाता है। यह एक ऐसा पौधा है जो अपने आसपास की हवा को क्लीन करके फॉर्मलाडेहाइड, बेंजीन और ज़ाइलीन जैसे विषाक्त पदार्थों को दूर करता है।
Snake Plant Benefits: स्नेक प्लांट एक ऐसा पौधा है जो हमारे हर भारतीय घरों में दिख जाता है। यह बहुत ही सुंदर और उपयोगी पौधा है। इस ओर साँप की तरह से धारियाँ होती हैं जिसकी वजह से इसे स्नेक प्लांट के रूप में जाना जाता है। इस पौधे को लगाना जितना आसानी है, उतना ही आसान है इसकी देखभाल करना। यह औषधीय गुणों से भरपूर पौधा कई बीमारियों को दूर करने के साथ साथ अपने आसपास के वतवारन को भी शुद्ध बनाता है। यह एक ऐसा पौधा है जो अपने आसपास की हवा को क्लीन करके फॉर्मलाडेहाइड, बेंजीन और ज़ाइलीन जैसे विषाक्त पदार्थों को दूर करता है। इस पौधे को ग्रो करने के लिए बहुत ही कम धूप और पानी की ज़रूरत पड़ती है जिसकी वजह से इसका रखरखाव और देखभाल आसान होता है। यह पौधा एक नहीं बल्कि कई तरह से हमारे लिए उपयोगी है।
Also read: Home Decor: घर में जरूर लगाएं ये औषधीय पौधे, होंगे जबरदस्त फायदे
वायु शुद्धिकरण

स्नेक प्लांट को सैन्सेविरिया ट्राइफैसिआटा के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा अपने आसपास की हवा को साफ़ करने के साथ हवा से फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन और ज़ाइलीन जैसे विषाक्त पदार्थों और प्रदूषकों को हटाने का भी काम करता है जिसकी वजह से इसे एक बहुत ही सुंदर और उपयोगी इंडोर पलंट के रूप में जाना जाता है। यदि आपको पेड़ पौधे पसंद हैं तो आपको यह पौधा अपने घर में जरूर लगाना चाहिए। यह घर की शोभा बढ़ाने के साथ साथ हर में शुद्धता लाने का भी काम करत है।
कम रखरखाव

इस पौधे को सूखे को सहन करने की अपनी क्षमता के लिए भी जाना जाता ह। यह बहुत कम पानी और धूप की स्थिति में भी बहुत अच्छे से विकसित हो जाता है। यही वजह है कि इस पौधे को कोई भी अपने घर पर लगा सकता है। एक सामान्य नियम के रूप में, पानी देने के बीच मिट्टी को पूरी तरह सूखने देना सबसे अच्छा है। आपके घर की स्थितियों के आधार पर, यह हर 2-8 सप्ताह में एक बार हो सकता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सर्दियों के महीनों के दौरान इस पौधे को कम पानी की आवश्यकता होती है।
औषधीय गुणों से भरपूर

स्नेक प्लांट को अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इस पौधे को सजावटी फूल के अलावा कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिहाज़ से भी उपयोगी पाया गया है। यह पौधा सिरदर्द, आंखों की जलन और सांस संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह मेडिकल के क्षेत्र में भी इस पौधे की बहुत ज़्यादा उपयोगिता है, इससे कई तरह की दवाइयाँ बनाई जाती हैं।
सजावट के लिए

स्नेक प्लांट देखने में ख़ूबसूरत और आकर्षक होता है। जिसकी वजह से इसे घर की सजावट के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। इसकी कई तरह की क़िस्में और प्रकार मौजुद है जो आपके घर की सुंदरता को और भी ज़्यादा बढ़ा सकती है। इसलिए, आपको यह पौधा अपने घर के लिए जरूर चुनना चाहिए। इस पौधे को सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। यह आपके घर के अंदर के वतवारन को बहुत ही ख़ूबसूरत बना देते हैं।
