Shraddha Kapoor Latest Looks: श्रद्धा कपूर जितनी प्यारी और खूबसूरत एथनिक वियर में लगती हैं, उतनी ही शानदार वह वेस्टर्न ड्रेसेज में भी दिखती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए श्रद्धा कपूर के लेटेस्ट वेस्टर्न लुक्स लाए हैं, जिनमें वह ग्लैमरस और क्लासी दोनों दिखी हैं। आइए नजर डालते हैं।
ऑफ शोल्डर गाउन
श्रद्धा का यह ऑफ शोल्डर गाउन बहुत सुंदर है, जिस पर सीक्विन वर्क किया गया है। इसके साथ श्रद्धा ने एक शीयर ब्लू केप भी लिया है, जो एक ओर ही है। यह गाउन मरमेड लुक में है, जिसमें एक नहीं बल्कि कई रंग हैं। इस गाउन को श्रद्धा ने एक ईवेंट में पहना था, जिसके साथ उन्होंने कोई जूलरी नहीं पहनी है। श्रद्धा ने अपने बाल खुले रखे हैं और मिडिल पार्टिंग की है। बालों में वेवी पैटर्न अच्छे दिख रहे हैं। श्रद्धा का मेकअप उनके शाइनिंग गाउन की तरह शाइन करता हुआ है।
ब्राउन पैंट सूट
ब्राउन कलर के बॉडी हगिंग टॉप के साथ एक शेड ऊपर कलर में ब्लेज़र और लाइट ब्राउन कलर की पैंट में श्रद्धा परफेक्ट बॉस बेब लुक दे रही हैं। इसके साथ श्रद्धा का ग्लॉसी मेकअप उन पर बहुत सूट कर रहा है। मिडिल पार्टिंग करके उन्होंने बाल खुले रखे हैं। कान में गोल्डन हूप्स पहने हैं और होंठों पर लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक अच्छी लग रही है।
लिटिल ब्लैक ड्रेस
श्रद्धा के इस लुक को देखकर कहा जा सकता है कि लिटिल ब्लैक ड्रेस का ट्रेंड कभी नहीं जाने वाला है और हमेशा शानदार लगता है। यह एक बेहद खूबसूरत बॉडी हगिंग ड्रेस है, जिसके साथ श्रद्धा ने हार्ट शेप का छोटा सा स्लिंग बैग कैरी किया है, जो मेटल मटीरियल में है। श्रद्धा ने कान में सिल्वर मेटल हूप्स पहने हैं और मेकअप भी शानदार है। उनका आई मेकअप खास रूप से देखने लायक है, स्मोकी विंग्ड आई लाइनर लुक श्रद्धा पर बहुत सूट कर रहा है।
ब्लैक कोट पैंट
श्रद्धा ने फिर से एक बार कोट पैंट सूट पहना है लेकिन इस बार यह चारकोल ब्लैक कलर में है। इस लुक में श्रद्धा परफेक्ट बॉस वाइब्स दे रही हैं। इसके लिए श्रद्धा ने अपने बाल खुले रखे हैं और साइड पार्टिंग की है। गोल्डन हूप्स और लाइट पिंक मेकअप के साथ श्रद्धा का यह लुक प्यारा है।
ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन
श्रद्धा का यह ऑफ शोल्डर गाउन कुछ अलग नहीं है लेकिन इसे हटके लुक दे रहा है इस पर बने गुलाब का पैटर्न। सीक्विन वर्क से बने ये तीन गुलाब इस ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन को बहुत सुंदर लुक दे रहे हैं। इस गाउन की एक और खास बात है कि इसके दोनों ओर साइड में पॉकेट भी हैं। श्रद्धा ने इस ब्लैक गाउन के साथ स्ट्रैपी हाई हील्स पहना है। साइड पार्टिंग करके बालों को वेवी लुक दिया है। यहां श्रद्धा का आई मेकअप देखने लायक है, जो सीक्विन टच वाली ड्रेस से मैच करता गोल्डन शिमर लुक में है।
वन शोल्डर ड्रेस
उफ्फ़! श्रद्धा के इस लुक को देखकर मुंह से यही निकला। फेदर टच वाली यह ड्रेस एक ओर से थाइ हाई स्लिट है और उसी ओर इससे दुपट्टा स्टाइल भी अटैच है। श्रद्धा ने इसके साथ ब्लैक स्ट्रैपी हाई हील्स पहना है और बालों को बड़े कर्ल दिए हैं। विंग्ड आई लाइनर और रेड लिपस्टिक लगाए वह सुंदर और ग्लैमरस दिख रही हैं। कान में पर्ल स्टड्स पहने हैं।
