Sanya Malhotra/Karishma Kapoor
Sanya Malhotra/Karishma Kapoor Credit: Instagram/Sanya Malhotra/Karisma Kapoor

Sanya Malhotra Saree Jacket Look: अपनी फिल्म “मिसेज” को लेकर सफलता के झंडे गाड़ रही सान्या मल्होत्रा की लेटेस्ट साड़ी फोटो हटके है। यह फोटो दिल्ली में उनकी फिल्म के प्रमोशन के समय की है, जिसमें उन्होंने साड़ी के साथ ब्लाउज और जैकेट पहना है। जैकेट उनकी साड़ी और ब्लाउज से मैच कर रहा है। सान्या के इस लुक को देखकर हमें बाकी एक्ट्रेसेज के भी वे लुक याद आ गए, जब उन्होंने साड़ी के साथ जैकेट या ब्लेज़र पहना था। आइए नजर डालते हैं सान्या मल्होत्रा समेत कपूर सिस्टर्स और बाकी एक्ट्रेसेज के साड़ी जैकेट लुक पर नजर डालते हैं। 

सान्या की यह साड़ी चेक्स पैटर्न में है, जो ब्राउन और मस्टर्ड कलर में है। सान्या ने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और जैकेट पहना है। जैकेट थ्री फ़ोर्थ स्लीव्स में है। इस लुक को निखारने के लिए सान्या ने जूड़े में रबरबैंड लगाया है, जो मैचिंग शेड में है। गोल्डन नेकपीस और हूप्स परफेक्ट लग रहे हैं। 

करीना की यह ऑफ-व्हाइट डिजिटल प्रिंटेड साड़ी ब्लैक कलर के ब्लाउज़ और ब्लैक कलर के ब्लेज़र के साथ कमाल दिख रही है। यह एक फॉर्मल स्टाइल टेलर्ड ब्लेज़र है, जो करीना को स्मार्ट लुक दे रहा है। इसके साथ करीना का आइकनिक स्मोकी आई मेकअप और गले में पतली सी चेन और इयररिंग्स सुंदर दिख रहे हैं। 

करिश्मा की यह प्रिंटेड साड़ी ब्लेज़र और बेल्ट के साथ बहुत शानदार दिख रही है। ब्राउन ब्लेज़र के साथ ब्राउन बेल्ट ने इस साड़ी लुक को निखार दिया है। ब्लेज़र से बाहर निकलता साड़ी का पल्लू इस लुक को परफेक्ट बना रहा है। करिश्मा ने इसके साथ आगे पफ करके पोनीटेल बनाया है और लॉन्ग इयररिंग्स पहनी हैं। 

सोनम कपूर कई बार जैकेट के साथ साड़ी को स्टाइल कर चुकी हैं। इस फोटो में उन्होंने फ्लोरल मिंट ग्रीन साड़ी के साथ मैचिंग लॉन्ग जैकेट को पेयर किया है, बस जैकेट व्हाइट कलर में है। साड़ी और जैकेट पर मैचिंग फूल प्रिंटेड हैं, जिससे लुक परफेक्ट आ रहा है। खुले बाल और रेड लिपस्टिक में सोनम प्यारी दिख रही हैं।  

शिल्पा शेट्टी ने रेड कलर की साड़ी को रेड पेपलम जैकेट के साथ पेयर किया है। स्कैलप बॉर्डर वाली इस साड़ी और जैकेट, दोनों पर फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी है। व्हाइट स्टड्स और खुले बालों में शिल्पा का यह लुक स्मार्ट है।    

समांथा ने अपनी व्हाइट साड़ी साड़ी को लाइट ब्लू डेनिम जैकेट के साथ पेयर किया है। व्हाइट बूटियों वाली इस साड़ी के साथ उन्होंने स्ट्राइप्ड पैटर्न वाला टॉप पहना है। मिडिल पार्टिंग वाले बालों को पीछे करके जूड़ा बनाया है और पिंक लिपस्टिक लगाई है।   

तापसी पन्नू ने एम्ब्रॉएडर्ड साड़ी के साथ फुल एम्ब्रॉएडडर्ड लॉन्ग ओवरकोट पहना है, जो साड़ी के साथ मैच कर रहा है। इस कोट के कॉलर बड़े साइज में हैं, जो रेट्रो लुक दे रहे हैं। तापसी ने बालों का जूड़ा बनाया है और कान में फ्लोरल स्टड्स पहने हैं।  

कंगना रनौत ने इस फ्लोरल प्रिन्ट वाली साड़ी के साथ ब्लैक कलर की जैकेट पहनी है। जैकेट पर फ्लोरल प्रिन्ट के साथ एम्ब्रॉएडरी भी है, जो मिंट ग्रीन साड़ी से काफी हद तक मैच कर रही है। कंगना ने इसके साथ चांदबाली पहनी है और बालों का रेट्रो स्टाइल में जूड़ा बनाया है। आंखों पर विंग्ड आई लाइनर उन्हें सूट कर रहा है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...