Sanya Malhotra Home: अपनी पहली फिल्म दंगल से कमाल दिखाने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा एक पॉपुलर चेहरा हैं। छोटे से करियर में उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। उन्हें जल्द ही फिल्म कटहल में देखा जाने वाला है। लेकिन इसके पहले एक्ट्रेस ने अपने परिवार को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने एक आलीशान घर खरीदा है और खुद इंस्टाग्राम पर इसकी डिटेल्स शेयर की है।
सान्या का नए घर में प्रवेश
एक्ट्रेस ने गुड़गांव में फैमिली के लिए 4BHK का अपार्टमेंट खरीदा है जो बहुत ही शानदार है। इस घर के ग्रह प्रवेश की कुछ झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस दौरान सफेद साड़ी पहनी हुई है और कैप्शन में उन्होंने लिखा नया घर। इसके अलावा पूजा से जुड़ी झलक भी सामने आई है।
एक्ट्रेस की फिल्म कटहल
दिल्ली की रहने वाली सान्या मल्होत्रा अब ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा की फिल्म कटहल में नजर आएंगी। इसके पहले ये दोनों पगलैट भी बना चुके हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है के ये एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। उनके साथ इस फिल्म में राजपाल यादव और विजय राज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
जवान में भी आएंगी नजर
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में वो विक्की कौशल के साथ सैम बहादुर में नजर आएंगी और इसके अलावा शाहरुख की जवान में भी उनका किरदार नजर आने वाला है।
