Shraddha Kapoor Red Looks: श्रद्धा कपूर खूबसूरत हैं और उतनी ही प्यारी भी, इसमें कोई शक नहीं है। श्रद्धा वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के कपड़े पहनती हैं और उनमें खूबसूरत नजर आती हैं। इधर श्रद्धा ने कई रेड ड्रेसेज़ पहने हैं, जिनमें वेस्टर्न और एथनिक इंडियन भी शामिल हैं। इनमें वह लाल परी नजर आई हैं। आइए आज इस आर्टिकल में हम श्रद्धा कपूर के 6 रेड लुक्स देखते हुए स्टाइलिंग टिप्स सीखते हैं।
रेड सूट
श्रद्धा का यह रेड सूट फ्लोरल प्रिन्ट वाला है, जिसके साथ उन्होंने प्लेन रेड दुपट्टा कैरी किया है। श्रद्धा ने इसके साथ कुछ ज्यादा जूलरी नहीं पहनते हुए सिर्फ इयररिंग्स पहने हैं और बाल खुले रखे हैं। साइड पार्टिंग करते हुए बालों को वेवी टच दिया है। लाइट रेड कलर की लिपस्टिक और नैचुरल मेकअप श्रद्धा पर बहुत सूट करता है।
रेड एम्ब्रॉयडरी ड्रेस
पहली बार में यह ड्रेस नहीं बल्कि कुर्ती नजर आती है जबकि यह फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेस है। यह एक स्लीवलेस ड्रेस है, जिसकी नेकलाइन स्वीटहार्ट पैटर्न में है और यह नी लेंथ है। श्रद्धा ने इसके साथ साइड पार्टिंग करके बाल खुले रखे हैं और नोज पिन भी पहना है, जिससे उन्हें इंडो वेस्टर्न लुक मिल रहा है। रस्ट कलर की लिपस्टिक अच्छी लग रही है।
रेड साड़ी
यह श्रद्धा की फिल्म “स्त्री 2” का लुक है, जिसके लिए उन्होंने प्लेन रेड कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ प्लेन रेड स्लीवलेस ब्लाउज सुंदर दिख रहा है। लंबे लहराते बाल, कान में इयररिंग्स और नाक में नोज पिन वाला यह लुक कमाल का है। स्मोकी आइज़ मेकअप और माथे अपर छोटी ब्लैक बिंदी उनके लुक को एन्हैन्स कर रही है।
रेड थ्री पीस सूट
यह भले ही थ्री पीस सूट है, लेकिन इसके साथ का इनर वियर क्रॉप ब्लाउज है और ऊपर का ब्लेज़र भी क्रॉप लुक में है। इसकी पैंट वाइड लुक में है। यह प्लेन रेड नहीं बल्कि रेड के साथ हल्का ब्राउन भी है, जो बाटिक लुक में आ रहा है। इसके साथ श्रद्धा ने ग्लोई मेकअप किया है और कान में गोल्डन हूप्स पहने हैं। साइड पार्टिंग वाले खुले बाल अच्छे लग रहे हैं।
रेड रिब्ड ड्रेस
श्रद्धा की यह रेड ड्रेस रिब्ड पैटर्न में होने की वजह से ग्लैम लुक दे रही है। फुल स्लीव ड्रेस की नेकलाइन की होल पैटर्न में है। इसके साथ श्रद्धा ने हार्ट शेप वाली इयररिंग्स पहनी है, जो प्यारी दिख रही है। मिडिल पार्टिंग करके हाई पोनी टेल बनाया है और सामने से कुछ लटें निकाली हैं। श्रद्धा का स्मोकी आई मेकअप सुंदर दिख रहा है।
रेड शर्ट
श्रद्धा इस रेड शर्ट में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। यह सैटिन की शर्ट है, जिसके साथ उन्होंने डेनिम की जीन्स पहनी है। गले में लेयर्ड गोल्डन चेन छोटे पेंडेंट के साथ सुंदर दिख रहे हैं। कान में भी गोल्डन इयररिंग्स हैं। इसके साथ श्रद्धा ने साइड पार्टिंग करके मेसी बन बनाया है और आगे से कुछ लटें निकाली हैं। ड्यूई मेकअप और बोल्ड रेड लिप्स उन्हें कमाल का लुक दे रहे हैं।
