Overview: पैसों की अहमियत सिखाती हैं ये फिल्में
Movies Teach You Importance Of Money: सेफ-सिक्योर जिंदगी जीने के लिए पैसे बहुत जरूरी है। पैसों के बिना लगभग सबकुछ अधूरा है। हर कोई चाहता है कि उसके पास इतना पैसा हो कि वह अपना जीवन सुख-शांति से गुजार सके। इसके लिए फाइनेंशियल मैनजमेंट और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट बहुत ही जरूरी हो जाती है। किसी भी विषय को एंटरटेनमेंट के जरिए ज्यादा बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। पैसों की वैल्यू बहुत ही जरूरी है। अगर आप वक्त रहते पैसों की वैल्यू नहीं सीख पाते, तो आप बर्बाद हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में, जो आपको पैसों की अहमियत सीखा सकती हैं।

गुरू
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। यह कहानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी पर आधारित है। फिल्म में गुरुकांत देसाई की कहानी भी दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गरीब लड़का संघर्ष करके अपने बिजनेस को बढ़ाता है। गुरू फिल्म से सीख मिलती है।
क्यों देखें ये फिल्म- कैसे एक गरीब आदमी अपनी मेहनत से आगे बढ़ सकता है, ये सीखने के लिए आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
गल्फा
फिल्म में शेयर बाजार के जोखिम और घोटालों को दिखाया गया है। फिल्म में सुबोध मेहता के किरदार के जरिए दिखाया गया है कि कैसे वह पैसा कमाने के लिए गलत रास्ता चुनता है। फिल्म के जरिए दर्शकों को शेयर ट्रेडिंग के जोखिमों को दिखाया गया है। इस फिल्म से सीख मिलती है कि शेयर बाजार में पैसा कमाने के लिए नॉलेज, धैर्य और नैतिकता सभी का होना जरूरी है।
क्यों देखें ये फिल्म- गल्फा शेयर मार्केट के जोखिमों को दिखाती है। पैसों की वैल्यू समझनी है, तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
रॉकेट सिंह
रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ़ द ईयर एक बहुत ही इंस्पायरिंग फिल्म है। फिल्म एथिकल बिजनेस प्रैक्टिस की पावर को दिखाती है। इस फिल्म से सीख मिलती है कि सफल बिजनेस केवल पैसा कमाने के लिए नहीं होता। फिल्म में बिजनेस का सही अर्थ बताया गया है कि कैसे बिजनेस का मतलब विश्वास, फेयर प्राइसिंग और एक्सीलेंट कस्टमर भी है।
क्यों देखें ये फिल्म- बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी गणित को समझना चाहते हैं, तो आपको रॉकेट सिंह जरूर देखनी चाहिए।
कॉरपोरेट
एटंरटेनमेंट फिल्म कॉरपोरेट में नौकरीपेशा लोगों ने जीवन को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बड़े बिजनेस सरकारी नीतियों में फेरबदल करते हैं। फिल्म में कर्मचारियों के शोषण को भी दिखाया गया है। फिल्म दिखाती है कि कैसे बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बड़े बिजनेसमैन गलत तरीकों से प्रोफिट कमाते हैं। जो लोग कॉरपोरेट की दुनिया को समझना चाहते हैं, उनके लिए ये फिल्म बेहतरीन है।
क्यों देखें ये फिल्म- कॉरपोरेट की दुनिया को अगर आप गहराई से समझना चाहते हैं, तो आपको ये फिल्म एक बार तो जरूर देखनी चाहिए।
बदमाश कंपनी
इस फिल्म में फाइनेंशियल प्लानिंग, रिस्क-टेकिंग और गलत तरीके से पैसा कमाने से नतीजे को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लोग शॉर्टकट के जरिए बिजनेस को खड़ा कर लेते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिलता और उनके बिजनेस की ग्रोथ ही रुक जाती है।
क्यों देखें ये फिल्म- इस फिल्म के जरिए आपको शॉर्टकर्ट से काम करने के नुकसान का पता लगता है। इससे बिजनेस में मेहनत करने का सबक मिलता है।