Bollywood Films with No Heroes
Bollywood Films with No Heroes

Overview: OTT पर बिना हीरो के भी धमाल मचा चुकी हैं ये फिल्में

Bollywood Films With No Heroes: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है। फिल्म में आपने अक्सर हीरो के किरदार को सबसे ऊपर देखा होगा। मनोरंजन से भरपूर फिल्मों को लेकर लोगों में काफी क्रेज होता है। फिल्म में हीरो के बिना कई लोगों को मजा नहीं आता, लेकिन ऐसी कई फिल्में हैं, जो बिना हीरो के भी बहुत पसंद की गईं। कई ऐसी फिल्में हैं, जो अपनी सब्जेक्ट लाइन और स्टोरी लाइन के बल पर खूब पसंद की गईं। एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस, क्राइम, हॉरर से भरपूर तो आपने कई फिल्में देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कुछ ऐसी फिल्में देखी हैं, जो बिना हीरो के ही खूब पसंद की गईं। आइए जानें, ऐसी फिल्मों के बारे में, जो बिना हीरो के भी हिट साबित हुई। 

Mrs 

YouTube video

इन दिनों एक फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs ओटीटी पर खूब ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी बहुत ही अच्छी है। इसे ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो समाज के दबाब में घुटकर अपनी सपनों को भूल जाती है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

पिंक

पिंक भी महिलाओं के जीवन पर आधारित एक शानदार फिल्म है। बिना हीरो के इस फिल्म ने भी जबरदस्त कमाल दिखाया था। इस मल्टीस्टारकास्ट फिल्म में बॉलीवुड की कई शानदार एक्ट्रेसेस ने एक साथ काम किया था। 

राजी

YouTube video

आलिया भट्ट की फिल्म राजी में भी आलिया मुख्य भूमिका में थी। पूरी कहानी आलिया के इर्द-गिर्द ही घूमती है। ये बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक रह चुकी है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ के ज्यादा की कमाई की थी। कहानी इतनी दमदार थी कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया था। 

सीक्रेट सुपरस्टार

YouTube video

सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्में काफी कम ही देखने को मिलती है। इस फिल्म में भी हीरोइन ने अकेले धमाल मचाया हुआ था। जायरा वसीम ने इस फिल्म में बहुत ही शानदार काम किया है। फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो सिंगर बनना चाहती है, लेकिन उसके पिता को ये सब बिल्कुल नहीं पसंद। ऐसे में वह यूट्यूब पर चेहरा छुपाकर अपने सपने पूरे करती है। 

पगलैट

फिल्म ‘पगलैट’ की कहानी भी शानदार है। इस फिल्म में भी हीरोइन ने अकेले धमाल मचाया। फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसके पति की मौत हो जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक विधवा लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। पति के जाने के बाद उस लड़की की जिंदगी का क्या होगा, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

मीनाक्षी सुंदरेश्वर

YouTube video

मीनाक्षी सुंदरेश्वर भी सान्या मल्होत्रा की ही फिल्म है। यह कहानी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर बनी है। सान्या ने इस फिल्म में मीनाक्षी का किरदार निभाया है। फिल्म में फिजिकल डिस्टेंस के बीच भी रिश्ते को कैसे बनाया रखा गया, इस पर फोकस किया गया है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...