Overview: क्या है रिद्धि के गिफ्ट के पीछे राज...क्या नील हो पाएगा इसमें कामयाब?
Jamai No 1 Zee TV Show: जी टीवी की फेमस शो जमाई नंबर 1 इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में रोज एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। जमाई राजा से अपनी बेटी को दूर रखने के लिए सास अपनी हर चाल चलने को तैयार है। इसी तरह का एक शो पहले भी जी टीवी पर काफी हिट रह चुका है। टीवी शो जमाई राजा तो आपको याद ही होगा।
Jamai No 1 Zee TV Show: जी टीवी की फेमस शो जमाई नंबर 1 इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में रोज एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। जमाई राजा से अपनी बेटी को दूर रखने के लिए सास अपनी हर चाल चलने को तैयार है। इसी तरह का एक शो पहले भी जी टीवी पर काफी हिट रह चुका है। टीवी शो जमाई राजा तो आपको याद ही होगा।
अब बात करते हैं जमाई नंबर 1 की। शो के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमों में कंचन अपनी बेटी रिद्धि को गिफ्ट बॉक्स खोलने से रोकने के लिए कुछ ऐसा करती है, जिससे रिद्धि और नील के बीच दूरियां पैदा होने लगती हैं। जानिए क्या होगा कंचन की अगली चाल…
कंचन ने फोड़ा अपना ही सिर
प्रोमो में दिखाया गया है कि रिद्धि एक गिफ्ट बॉक्स को खोलने ही जा रही थी, तभी कंचन की नजर उस पर पड़ती है। उसे रोकने के लिए कंचन नील के पास जाकर अपने सिर पर खुद ही कांच की बोतल मार लेती है और जोरों से चिल्लाने लगती है। तभी रिद्धि दौड़ते हुए अपनी मां के पास आती है और नील पर शक करती है। उसे लगता है नील ने ही उसकी मां पर हमला किया है। रिद्धि कहती है, “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी मम्मी को चोट पहुंचाने की। यहां तुम्हारे अलावा कोई नहीं था।”
कंचन ने खेला दांव
रिद्धि के जाते ही कंचन कहती है, “देखा मेरा दाव। तुम्हारा दो कौड़ी का प्यार मेरे प्यार के सामने हार गया।” इस पर नील कहता है, “अगर ऐसी बात है, तो मैं उस डिब्बे के पीछे जो राज छुपा है ना वो तो अब मैं जानकर ही रहूंगा।”
क्या नील कंचन को गिफ्ट देखने से रोक पाएगा
कंचन रिद्धि को मिले उस गिफ्ट को देखने की खूब कोशिश करती है, लेकिन नील उसे ऐसा करने से रोकता है। नील कहता है, “अरे सासू मां ऐसे कैसे। जहां-जहां आप वहां मैं। मैं आपके रास्ते का रोड़ा हूं। गिफ्ट तो रिद्धि तक पहुंच चुका है। अब तो वो उसे खोलकर ही रहेगी।” इस पर कंचन कहती है रिद्धि मेरी बेटी है, तुम मुझे रोक नहीं सकते। गिफ्ट पर रिद्धि का नाम लिखा होता है। आखिर इस बॉक्स के पीछे क्या राज है, सभी यही जानना चाहते हैं।
किसने दिया रिद्धि को गिफ्ट
नील अब ये जानने की कोशिश करता है कि आखिर रिद्धि को गिफ्ट भेज कौन रहा है। वो अपनी सासू मां से इस बारे में पूछता है, लेकिन कंचन उस पर चिल्लाने लगती है। वो कहती है ये तुम्हारा मामला नहीं है। इस पर नील कहता है, “ऑफिस में भी मुझे एक लेटर मिला था, जिस पर रिद्धि बेटू लिखा था। कौन भेजता है ये। चलिए खोलकर देखते हैं इसे।” तभी कंचन नील को गिफ्ट खोलने से रोक लेती है। क्या नील इस सबके पीछे का रहस्य जान पाएगा।
