Overview: स्टॉक मार्केट में इंटरेस्ट रखने वालों को जरूर देखनी चाहिए ये फिल्में
Best Stock Market Movies and Web Series: शेयर मार्केट आजकल हर किसी की पहली पसंद है। हर कोई अपने पैसे डबल करने के लिए स्टॉक मार्केट का सहारा लेने लगा है। लोगों का दिन पर दिन इसमें इंटरेस्ट बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के बाद से ही डीमैट अकाउंट की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कुछ लोगों के दिमाग में तो हर वक्त स्टॉक मार्केट ही घूमता रहता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो आपको स्टॉक मार्केट पर बनी कुछ शानदार फिल्में जरूर देखनी चाहिए। इन्हें देखने के बाद आपका भी मन खुश हो जाएगा।
Best Stock Market Movies and Web Series: शेयर मार्केट आजकल हर किसी की पहली पसंद है। हर कोई अपने पैसे डबल करने के लिए स्टॉक मार्केट का सहारा लेने लगा है। लोगों का दिन पर दिन इसमें इंटरेस्ट बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के बाद से ही डीमैट अकाउंट की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कुछ लोगों के दिमाग में तो हर वक्त स्टॉक मार्केट ही घूमता रहता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो आपको स्टॉक मार्केट पर बनी कुछ शानदार फिल्में जरूर देखनी चाहिए। इन्हें देखने के बाद आपका भी मन खुश हो जाएगा।
लकी भास्कर
लकी भास्कर साल 2024 में रिलीज हुई थी। स्टॉक मार्केट पर बनी इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी नौकरी से परेशान हो जाता है और वह शेयर मार्केट में पैसा लगाना शुरू कर देता है। इस कहानी से आपका भी दिल भर आएगा। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मजे से देख सकते हैं।
क्यों देखें यह फिल्म- लकी भास्कर आपको स्टॉक मार्केट से जुड़े नफे-नुकसान को समझाती है। इसे देखकर आप स्टॉक मार्केट को गहराई से समझ सकते हैं।
स्कैम 1992
हंसल मेहता की फिल्म स्कैम 1992 सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में भारत में स्टॉक मार्केट के शुरुआती दौर को दिखाया गया है। इस फिल्म में मुख्य तौर पर भारतीय स्टॉक ब्रोकर हर्शष मेहता की कहानी दिखाई गई है। इस शानदार सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। इसे वीकेंड पर देखकर आपका दिन बन जाएगा।
क्यों देखें यह फिल्म- स्टॉक मार्केट के भारतीय इतिहास और इसकी शुरुआत के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, तो आपको स्कैम 1992 देखनी ही चाहिए।
इनसाइड जॉब
यह फिल्म ग्लोबल इकोनॉमी पर आधारित है। इस हॉलीवुड डॉक्यूमेंट्री में शेयर मार्केट के खेल को दिखाया गया है। फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
क्यों देखें यह फिल्म- ग्लोबल इकोनॉमी पर आधारित इस हॉलीवुड डॉक्यूमेंट्री में शेयर मार्केट के तिगड़म को दिखाया गया है। इससे आपको ग्लोबल मार्केट को समझने में मदद मिलेगी।
बाज़ार
यह मुंबई के शेयर बाजार की तेज-तर्रार दुनिया में सेट की गई कहानी है। बाज़ार में दिखाया गया है कि महत्वाकांक्षा और लालच एक व्यक्ति के दिमाग में अपनी भूमिका निभाते हैं। यह फिल्म एक युवा, सपने देखने वाले व्यापारी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह कहानी बहुत ही शानदार है, जिसमें हर थोड़ी देर में एक नया मोड़ देखने को मिलता है।
क्यों देखें यह फिल्म- मुंबई के शेयर बाजार की कहानी को गहराई से समझने के लिए आपको फिल्म बाजार जरूर देखनी चाहिए।
द बिग बुल
साल 2021 की फिल्म द बिग बुल हर्षद मेहता की शेयर बाजार यात्रा से जुड़ी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। द बिग बुल एक छोटे स्टॉकब्रोकर की कहानी को दिखाती है। यह 1980 के दशक के उत्तरार्ध में शेयर बाजार में आई तेजी की एक झलक देती है।
क्यों देखें यह फिल्म- द बिग बुल हर्षद मेहता की शेयर बाजार यात्रा को दिखाती है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
सास, बहू और सेंसेक्स
यह ड्रामा शेयर बाजार को अर्ध-शहरी लोगों के दैनिक जीवन में पिरोती है। फिल्म में मध्यम वर्ग की महिलाओं के समूह की कहानी दिखाई गई है, जो शेयर बाजार के अपने उतार-चढ़ाव से सीखते हैं। सास, बहू और सेंसेक्स एक शानदार फिल्म है।
क्यों देखें यह फिल्म- कैसे साधारण महिलाओं का एक ग्रुप शेयर बाजार की दुनिया में उतरता है और काफी कुछ सीखता है, ये देखने के लिए आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।
गफला
गफला एक ऐसी कहानी है जो सुबोध के जीवन को दर्शाती है, एक साधारण व्यक्ति जो खुद को एक बड़े शेयर बाजार घोटाले में पाता है। हर्षद मेहता की कहानी से प्रेरित, यह फिल्म कमाल की है। यह कहानी भारतीय वित्तीय क्षेत्र को शेयर बाजार में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति को जरूर देखनी चाहिए।
क्यों देखें यह फिल्म- इस फिल्म के जरिए आप शेयर बाजार के घोटालों को समझ सकते हैं। ऐसे में अपने पैसे इंवेस्ट करने से पहले आपको विचार करने का मौका मिलेगा।



