Value of Money
Teach Children the Value of Money

Summary: बचपन से सिखाएं फाइनेंशियल लिटरेसी: बच्चों को पैसे की समझ देने के 7 आसान तरीके

बच्चों को आर्थिक रूप से जागरूक बनाना आज के समय की जरूरत है। ये 7 आसान घरेलू उपाय उन्हें पॉकेट मनी, बचत और स्मार्ट खर्च की समझ सिखाकर भविष्य के लिए तैयार करते हैं।

Financial Literacy for Kids: आज के दौर में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन सिखाना भी जरूरी है। अगर बचपन से ही उन्हें पैसे की अहमियत समझाई जाए, तो वे बड़े होकर समझदारी से आर्थिक फैसले ले सकते हैं। जब बच्चे पैसे के महत्व को नहीं समझते हैं तो वो माता-पिता से अनावश्यक खर्चो की ज़िद्द करते हैं, जो कि ना सिर्फ़ बच्चों के भविष्य को बिगाड़ता है बल्कि पैरेंट्स की आर्थिक स्थिति पर इसका असर पड़ता है। यहाँ हम बता रहे हैं 7 आसान घरेलू तरीके, जिनसे आप बच्चों को पैसों की वैल्यू सिखा सकते हैं।l

पॉकेट मनी को एक सीख बनाएं

बच्चों को हर महीने पॉकेट मनी दें और उन्हें तय बजट में खर्च करने की आदत डालें। जब वे सीमित पैसों में अपनी जरूरतें पूरी करना सीखेंगे, तो उन्हें पैसों की कीमत का एहसास होगा। अगर वे जल्दी पैसे खत्म कर दें तो अगली पॉकेट मनी से पहले अतिरिक्त पैसे न दें। इससे उनमें आर्थिक अनुशासन आएगा।

बचत का महत्व समझाएं

Money Management for Kids
Money Management for Kids

बचपन से ही बच्चों को बचत की आदत डालना जरूरी है। उनके लिए एक गुल्लक या छोटी सेविंग बॉक्स रखें और हर बार मिलने वाले पैसों का एक हिस्सा उसमें डालने के लिए कहें। उन्हें यह भी बताएं कि बचाए गए पैसे भविष्य में कैसे काम आते हैं।

खरीदारी में उन्हें शामिल करें

जब आप बाजार जाएं तो बच्चों को साथ ले जाएं और उन्हें बजट और जरूरत के हिसाब से सामान चुनने की प्रक्रिया में शामिल करें। उन्हें कीमतों की तुलना करना सिखाएं। इससे वे समझेंगे कि पैसे सोच-समझकर खर्च करने चाहिए।

जरूरत और चाहत में फर्क सिखाएं

अक्सर बच्चे हर चीज तुरंत खरीदने की जिद करते हैं। उन्हें समझाएं कि जरूरत और चाहत में अंतर क्या है। उदाहरण के तौर पर, स्कूल की किताबें जरूरत हैं जबकि महंगे खिलौने चाहत। यह समझ उन्हें भविष्य में सोच-समझकर खर्च करने में मदद करेगी।

काम के बदले इनाम दें

बच्चों को छोटे-छोटे घरेलू काम सौंपें और उन्हें पूरा करने पर इनाम के रूप में पैसे दें। इससे वे मेहनत से कमाए गए पैसों की अहमियत समझेंगे। यह तरीका उन्हें सिखाएगा कि पैसा यूं ही नहीं आता, बल्कि मेहनत और जिम्मेदारी से जुड़ा होता है।

लक्ष्य निर्धारित करना सिखाएं

अगर बच्चा कोई महंगा खिलौना खरीदना चाहता है, तो उसे तुरंत खरीदकर देने की बजाय बचत करके खुद खरीदने के लिए प्रेरित करें। एक छोटा लक्ष्य तय करें और हर हफ्ते उसमें पैसे जोड़ने को कहें। इससे बच्चों को धैर्य, योजना और पैसे का महत्व समझ आएगा।

ख़ुद भी समझदारी से खर्च करें

बच्चे वही सीखते हैं जो वे घर में देखते हैं। अगर आप खुद समझदारी से पैसे खर्च करेंगे, बचत करेंगे और फिजूलखर्ची से बचेंगे, तो बच्चे भी यही आदतें अपनाएंगे। उन्हें दिखाएं कि बजट बनाना और बचत करना कैसे आर्थिक सुरक्षा लाता है।

तो, आप भी अभी से अपने बच्चों को पैसे की वैल्यू सिखाना शुरू कर दें। ये छोटी-छोटी सीखें भविष्य में उन्हें एक समझदार और संतुलित आर्थिक जीवन जीने में मदद करेंगी।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...