90 के दशक में हमे कई बेहतरीन मूवी देने वाले शक्ति कपूर ने अपने समय में बहुत राज किया जिसके बाद अब उनकी लाड़ली बेटी सिनेमा जगत में बेहतरीन काम कर रही है। जी हां हम बात कर रहे है Shraddha kapoor की, जिन्होंने बहुत कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। आपको बता दें कि, श्रद्धा आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों और हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। वहीं श्रद्धा हमेशा ही सुर्खियों में भी बनी रहती है और उनकी सबसे ख़ास बात यह है कि वो आज तक कभी भी किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनी।
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स है, वे अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती है। उनकी पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते रहते है उनकी अदाएं सभी को बहुत भाती है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के फैशन सेंस के भी लाखों दीवाने हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको श्रद्धा कपूर के कुछ अलग अंदाज दिखाएंगे जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
दिलकश अदाओं से जीता दिल

यूं तो श्रद्धा कपूर हर आउटफिट में बेहद सुंदर लगती हैं लेकिन जब वे साड़ी पहनती है तो लोगों की धड़कन बढ़ा देती है। इसके ऊपर उनकी अदाएं सबको घायल कर देते हैं। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में दिल चुराने वाले फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इस फोटो में श्रद्धा कपूर ने मल्टी कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वे बेहद हॉट लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर के ईयर रिंग और डिफरेंट हेयर स्टाइल से अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।
ब्लैक एंड बोल्ड अंदाज

ज्यादातर लड़कियों को ब्लैक कलर के आउटफिट बहुत पसंद आते हैं। वही श्रद्धा का यह है ब्लैक आउटफिट उनको एक हॉट एंड बोल्ड लुक दे रहा है। यह आउटफिट अभिनेत्री ने एक शूटिंग के दौरान पहना था गॉर्जियस वेलवेट ब्लैक ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत लग रही थी। यह वेलवेट ड्रेस थाई हाई स्लेट और हॉल्टर हाई नेक लाइन थी। श्रद्धा की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और इस फोटो ने एक बार फिर सबके दिलों पर कब्जा कर लिया।
शादी वाली वाइब्स

अगर आपके घर में शादी है या आप के किसी करीबी की शादी है तो आप श्रद्धा कपूर का यह लूक ट्राई कर सकती हैं। श्रद्धा कपूर ने यह खूबसूरत पीली साड़ी अपने कजिन प्रियंक शर्मा की सगाई के दौरान पहनी थी। साड़ी के पल्ले पर मिरर वर्क किया गया है जिसने इसकी खूबसूरती और बढ़ा दी है। अभिनेत्री ने इसके साथ स्लीवलैस ब्लाउज, मांग टीका, चूड़ियां और पोटली बैग कैरी किया हुआ था। वहीं अगर हेयर स्टाइल की बात की जाए तो श्रद्धा कपूर ने अपने बालों को कर्ली किए हुए हैं जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
श्रद्धा का इंडियन लुक

साल 2020 में उमंग के दौरान जब श्रद्धा कपूर ने यह ट्रेडिशनल लुक अपनाया तो सबकी आंखें बस उन पर ही टिकी रह गई। श्रद्धा कपूर ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। श्रद्धा ने शॉर्ट कुर्ती के साथ लहंगा पहना हुआ था जो बाकी सब लुक्स से बिल्कुल अलग था। इस लहंगे के साथ अभिनेत्री ने न्यूड मेकअप अप्लाई किया था और हैवी इयररिंग्स से अपने इस ब्यूटीफुल लुक को कंप्लीट किया था। श्रद्धा का यह लोग आप शादी के फंक्शन के दौरान ट्राई कर सकते हैं।
श्रद्धा कपूर का रॉयल ब्लू लुक

श्रद्धा कपूर के इस लुक ने म्यूजिक अवॉर्ड फंक्शन की सभी स्पॉटलाइट अपनी और खींच ली थी। आपको बता दें कि इस ब्यूटीफुल फिश स्टाइल गाउन को श्रद्धा कपूर ने ज़ी म्यूजिक अवार्ड में कैरी किया था। अभिनेत्री के इस गाउन की खासियत यह है कि इसका आगे की तरफ से बॉडीकॉन लोग और पीछे की तरफ से लगी लंबी ड्रैमेटिक टेल सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। वही ब्लैक और ब्लू के कॉन्बिनेशन ने श्रद्धा कपूर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।