Shraddha Kapoor: सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां हमेशा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड हो या टॉलीवूड या फिर हॉलीवुड अभिनेत्रियों के बिना सब सुना-सुना लगता है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात की जाए तो यूं तो वो हर ड्रेस और ऑउटफिट में खूबसूरत लगती है लेकिन जब वो ट्रेडिशनल या एथनिक लुक में नजर आती है तो किसी परी से कम नहीं लगती है। वहीं आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की। आज हम आपको अभिनेत्री के कुछ एथनिक लुक्स दिखाएंगे जो आपको पहली नजर में भा जायेंगे। अगर आप भी एथनिक लुक ट्राई करना चाहती है तो आप श्रद्धा से इंस्पिरेशन ले सकती है।
ब्लैमिशिंग वाइट

श्रद्धा कपूर की यह क्रीम गोल्डन कलर की शॉर्ट कुर्ती बेहद खूबसूरत लग रही है। कुर्ती में वी नेकलाइन और गोटे पट्टे की कढ़ाई की गई है और इसमें थ्रेड से राजस्थान का तड़का दिया गया है। अभिनेत्री ने कुर्ती के साथ रफलड स्कर्ट कैरी किया है जो एक अलग लुक दे रहा है। साथ ही उन्होंने ट्रेडिशल आउटफिट के साथ क्रीम कलर का दुपट्टा जिसमे फुलकारी कढ़ाई की गई है इसे पेअरअप किया है। श्रद्धा की क्यूट स्माइल उनके इस लुक में चार चाँद लगा रही है।
एथनिक मरून

अभिनेत्री का अंदाज हमेशा से ही सबसे हट कर रहता है। श्रद्धा जहां जाती है वहां अपने स्टाइल से सबको दीवाना बना देती है उनके इस लुक को ही ले लीजिए। श्रद्धा कपूर ने मैरून ड्रेस के साथ गोल्डन बेल्ट को पेअरअप किया है। बोल्डन बेल्ट उनकी इस ड्रेस को एक उठाव दे रहा है साथ ही उन्होंने गोल्डन हैवी नेकलेस भी पहना हुआ है। हालांकि अभिनेत्री की ड्रेस पूरी प्लेन है लेकिन गोल्ड के वर्क ने उसे उठाव दे दिया है। अगर आप भी कुछ सिंपल पहनना चाहती है तो आप अभिनेत्री के इस पहनावे से इंस्पिरेशन ले सकती है।
मस्टर्ड शाइन
वेस्टर्न वियर एक तरफ और भारतीय साड़ी एक तरफ। अगर आपको साड़ी बहुत पसंद है तो आप श्रद्धा के इस ऑउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती है। एभिनेत्री ने बहुत ही सुन्दर मस्टर्ड कलर की साड़ी कैरी की हुई है इसके साथ उन्होंने अपने हाथ में एक पोटली भी ली हुई है। पोटली ने उनके लुक को और ख़ास बना दिया है। श्रद्धा ने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया हुआ है और मांग टीके से अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है।
ग्रेस ग्रीन लेहंगा

श्रद्धा कपूर का यह डार्क ग्रीन कलर का लहंगा उनको एक ग्रेस दे रहा है। आपको बता दें कि, अभिनेत्री का यह लेहंगा हर इवेंट के लिए परफेक्ट है। आप इसे अपने घर की शादी में, किसी स्पेशल फंक्शन में भी कैरी कर सकती है। बता दें कि, इस लहंगे को सिल्क से बनाया गया है और इसमें सिल्वर और लाइट ब्लू वर्क किया गया है। श्रद्धा ने इस लहंगे के साथ थ्री फोर्थ स्लीव्स की कुर्ती कैरी की है और इस कुर्ती की लेंथ भी छोटी ही रखी गई है। यह लेहंगा देखने में भले ही भारी लग रहा हो लेकिन यकीन मानिए इस लहंगे का वजन ज्यादा नहीं है।
कॉटन साड़ी

ज्यादातर महिलाएं कॉटन की साड़ी पसंद करती है इसकी खासियत यह है कि, यह कैरी करने में बेहद सरल होती है और इसका ज्यादा वजन भी नहीं होता। अब श्रद्धा कपूर के इस लुक को ही देख लीजिये श्रद्धा ने इस खूबसूरत कॉटन की साड़ी के साथ गोल्डन कलर की ज्वेलरी पेअर अप की है। साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को गजरे से कम्पलीट किया है। आप भी अभिनेत्री के इस पहनावे से इंस्पिरेशन ले सकती है।
शरारा-शरारा

अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा सा वेस्टर्न का तड़का देना चाहती है तो आप श्रद्धा की इस खूबसूरत ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती है। आइवरी ऐंड ग्रे कलर के इस शरारा में श्रद्धा कपूर काफी ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें कि, इस ऑउटफीट को तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है। इस शरारा पर बेहद बारीक एम्ब्रॉइडरी की गई है और इसकी ख़ास बात यह है कि, इसे बनाने के लिए अलग-अलग कढ़ाई का मेथड इस्तेमाल किया गया था। इस ऑउटफिट के साथ अभिनेत्री ने बड़े-बड़े झुमके भी कैरी किये है जो इस लुक को और सुन्दर बना रहा है।
