Herbal Kadha for weight loss
Herbal Kadha for weight loss

Weight Loss without Workout: वजन कम करना शरीर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है लेकिन यह काफी कठिन प्रक्रिया भी है। कुछ लोगों को वर्क आउट करने का समय ही नहीं मिल पाता है तो कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण वर्क आउट नहीं कर पाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के लिए वजन कम कर पाना एक चुनौती बन गया है। हालांकि आप अगर अपनी डाइट पर भी ध्यान देते हैं और पूरे दिन में थोड़े एक्टिव रहते हैं तब भी वजन कम कर पाएंगे। आइए जान लेते हैं बिना वर्क आउट किए वजन कम करने की कुछ आसान टिप्स के बारे में।

कैलोरीज़ पर ध्यान दें :

वजन कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है कैलोरी डेफिसिट। अगर आप खाने से ज्यादा कैलोरीज़ को बर्न करेंगे तो ही आपका वजन कम होगा। इसलिए कम कैलोरीज़ वाला खाना खाएं और एक समय पर कम मात्रा में खाना खाएं। इसके अलावा खाने के लिए छोटे बर्तनों का प्रयोग करें। पोर्शन कंट्रोल करने की कोशिश करें।

प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं :

आपको प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको अधिक एनर्जी मिलती है और आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे वजन कम होने में और खाना जल्दी पचने में मदद मिलती है।

हेल्दी फैट्स का सेवन करें :

आप खाने में हेल्दी फैट्स को शामिल कर सकते हैं। जब भी आपको कुछ बाहर का खाने की क्रेविंग होती है या फिर स्नैक्स का सेवन करने का मन होता है तो आप हेल्दी फैट्स का सेवन कर सकते हैं। इनमें नट्स, अवोकेडो आदि का सेवन कर सकते हैं।

शराब और सॉफ्ट ड्रिंक्स से भी दूरी बनाए :

शराब और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों का लगातार सेवन करना भी आप को नुकसान पहुंचा सकता है और आपके वजन को बढ़ा सकता है। इसलिए इनका सेवन करने से बचें।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...