Overview:
कई विदेशी फल भी लोगों की डाइट का हिस्सा बनने लगे हैं। इस बीच एवोकाडो लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। वहीं गर्मियों में आम खाना भी लोग पसंद करते हैं।
Mango vs Avocado: फल सेहत का खजाना हैं। ये पोषण का भंडार हैं। एक समय था जब लोग मौसमी और लोकल फलों को खाना पसंद करते थे। लेकिन अब हर मौसम में हर फल आता है। वहीं कई विदेशी फल भी लोगों की डाइट का हिस्सा बनने लगे हैं। इस बीच एवोकाडो लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। वहीं गर्मियों में आम खाना भी लोग पसंद करते हैं। अगर आप भी इन दोनों को लेकर किसी कंफ्यूजन में हैं तो चलिए आज करते हैं उसे दूर।
इसलिए जरूरी है तुलना

भारतीय फलों में आम और विदेशी फलों में एवोकाडो लोगों के पसंदीदा है। इन दोनों ही फलों में लगभग एक समान कैलोरी होती है। ये दोनों ही भरपूर एनर्जी देने के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। मेटाबॉलिज्म, हृदय और आंतों को सेहतमंद रखते हैं।
जानें आम का पोषण

एक कप यानी लगभग 160 ग्राम आम में काफी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं।
कैलोरी: 165
प्रोटीन: 1.4 ग्राम
कार्ब्स: 23 ग्राम
फैट: 0.6 ग्राम
फाइबर: 3 ग्राम
चीनी: 23 ग्राम
जानें एवोकाडो का पोषण
एक मीडियम साइज के एवोकाडो से आपको कई विटामिन और मिनरल्स मिल जाते हैं।
कैलोरी: 150
प्रोटीन: 3 ग्राम
कार्ब्स: 12.8 ग्राम
फैट: 22 ग्राम
फाइबर: 10 ग्राम
चीनी: 0.2 ग्राम
हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो
आम की तुलना में एवोकाडो में हेल्दी फैट्स ज्यादा होते हैं। यह मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स खासतौर पर ओलिक एसिड से भरपूर होता है। आपकी हार्ट हेल्थ के साथ ही ब्रेन हेल्थ के लिए भी यह अच्छा होता है। एवोकाडो में आम से ज्यादा फाइबर होता है। ऐसे में इसे खाने से पेट जल्दी भरता है और देर तक भूख नहीं लगती है। इससे पाचन भी बेहतर होता है। एवोकाडो में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे कई हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसी के साथ इसमें विटामिन बी 5, बी 6, ई, सी, के और फोलेट भी होता है। वहीं चीनी नाममात्र की होती है। ये सभी पोषक आपको हेल्दी बनाते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा आम
मीठा पसंद करने वालों के लिए आम वरदान है। इसमें फ्रुक्टोज बहुत ज्यादा होता है, जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। आम में भी मैंगिफेरिन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही आंखों के लिए भी अच्छे हैं। आम में कई विटामिन जैसे विटामिन ए, बी, सी, ई और के पाए जाते हैं। आम में पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है, ये दोनों ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं।
क्या डायबिटीज में खा सकते हैं आम
कुछ लोग डायबिटीज के कारण आम से दूरी बनाते हैं। हालांकि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार आम में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। इसी के साथ इसमें एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, कार्डियोटोनिक, हाइपरटेंसिव जैसे गुण होते हैं। फाइबर और मैंगिफेरिन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड से भरा आम पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्टर है। वहीं जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह में दो बार एवोकाडो खाने से हृदय रोग का जोखिम 16% तक कम किया जा सकता है। कोरोनरी हार्ट डिजीज को एवोकाडो 21% तक कम कर सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी घटाता है।
आपके लिए क्या है बेस्ट
आम और एवोकाडो दोनों ही अपनी अपनी जगह पौष्टिक हैं। ऐसे में दोनों का सीमित और सही मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए अच्छा है। अगर आपको डायबिटीज है तो भी आम का सेवन किया जा सकता है। यह शुगर क्रेविंग कम करेगा। हालांकि कम मात्रा में ही इसे खाएं।
